
साल 2025 दुनिया के अमीर लोगों के लिए काफी शानदार रहा. स्विस बैंक UBS की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, पिछले साल दुनियाभर में करीब 10 लाख नए डॉलर मिलेनियर जुड़े. यानी औसतन हर दिन करीब 2,600 लोग करोड़पति बने. रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत शेयर बाजार और दूसरे वित्तीय निवेशों में तेजी की वजह से लोगों की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ.
2025 में सबसे तेज बढ़ी लोगों की दौलत
UBS की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में दुनिया की कुल निजी संपत्ति में 10.8% की बढ़ोतरी हुई. ये पिछले कई सालों में सबसे तेज अच्छे आंकड़े माने जा रहे है. इससे पहले 2024 में यह बढ़ोतरी 4.6% और 2023 में 4.2% रही थी. शेयर बाजार में तेजी और निवेश से मिलने वाले अच्छे रिटर्न ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई.
कौन देश है सबसे आगे?
इसी रिपोर्ट के अनुसार नए मिलेनियर बनाने में अमेरिका सबसे आगे रहा. अकेले अमेरिका में 2025 के दौरान 4.40 लाख से ज्यादा लोग नए डॉलर मिलेनियर बने. यानी दुनिया में जितने नए मिलेनियर बने, उनमें लगभग आधे सिर्फ अमेरिका से थे. इसके बाद चीन, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों का स्थान रहा.
बराबर नहीं मिला मौका
UBS की रिपोर्ट रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि संपत्ति बढ़ने का फायदा सभी लोगों तक बराबर नहीं पहुंचा. औसत संपत्ति बढ़ी जरूर, लेकिन कई देशों में आम लोगों की संपत्ति का स्तर उतना नहीं बढ़ा. इससे अमीर और सामान्य लोगों के बीच की आर्थिक दूरी पहले के मुकाबले और बढ़ गई है.
OYO की पेरेंट कंपनी Prism लाएगी 6650 करोड़ का IPO, जानिए क्या है कंपनी का गेमप्लान
56 देशों के आंकड़ें
UBS ने अपनी इस रिपोर्ट के लिए 56 देशों और बाजारों के आंकड़ों का स्टडी किया है और बैंक का कहना है कि ये देश दुनिया की कुल निजी संपत्ति का 92% से ज्यादा हिस्सा कवर करते हैं. इस रिपोर्ट के अनूुसार अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजार मजबूत बने रहते हैं तो आने वाले साल में भी दुनिया में मिलेनियर्स की संख्या बढ़ने की संभावना है.

