लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mumbai Rain:मुंबई में बारिश पर Imd के ताजा अलर्ट में क्या? कई इलाकों में जलभराव, जनजीवन, यातायात पर बुरा असर – Heavy Rainfall Disrupts Normal Life In Mumbai Waterlogging In Several Areas What Did The Imd Say The Alert

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई में गुरुवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और जनजीवन प्रभावित हुआ। अंधेरी, किंग्स सर्कल और गांधी मार्केट क्षेत्रों में सड़को जलभराव से भर गई है। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 





Heavy rainfall disrupts normal life in Mumbai waterlogging in several areas what did the IMD say the alert

भारी बारिश में स्कूल जाते बच्चें
– फोटो : ANI


मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

शहर में भारी बारिश जारी रहने के कारण, मुंबई के दादर स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों में सुबह 10:45 बजे तक कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने का पूर्वानुमान है।


Heavy rainfall disrupts normal life in Mumbai waterlogging in several areas what did the IMD say the alert

बारिश के कारण जलभराव
– फोटो : ANI


मुंबई के पूर्वी उपनगरों में दो दिन में कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग ने लोगों को कमजोर ढांचों और निचले तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम की नवीनतम जानकारी से अवगत रहने की सलाह दी। इस बीच, मुंबई स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिसमें मुलुंड स्थित मिथागर नगर पालिका स्कूल में 230.8 मिमी, उसके बाद मानखुर्द फायर स्टेशन (228.6 मिमी) और एस वार्ड कार्यालय (227 मिमी) में वर्षा हुई।

शहर में, एफ साउथ वार्ड कार्यालय में 223.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, उसके बाद जी साउथ वार्ड कार्यालय (208.2 मिमी) और बी नाडकर्णी पार्क म्युनिसिपल स्कूल, वडाला (206.2 मिमी) में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी उपनगरों में, एसडब्ल्यूएम सांताक्रूज कार्यशाला में 223.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद नारियल वाडी स्कूल, सांताक्रूज़ (222.2 मिमी), अंधेरी अग्निशमन केंद्र (213.2 मिमी), के ईस्ट वार्ड कार्यालय (200.8 मिमी) और के वेस्ट वार्ड कार्यालय (200.6 मिमी) में वर्षा दर्ज की गई।

 


Heavy rainfall disrupts normal life in Mumbai waterlogging in several areas what did the IMD say the alert

बारिश का मजा लेते युवा
– फोटो : ANI


इन राज्यों में जल्द दस्तक देगा मानसून

इस बीच, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव ने बुधवार को कहा कि मानसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों सहित अतिरिक्त क्षेत्रों को कवर करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण क्षेत्र, गोवा और दक्षिण गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, और इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा और मध्य भारत में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को फिर झटका:डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा? – Trump Administration Appeals Latest Ruling Blocking His Mail Voting Order From Taking Effect

दिल्ली:60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए खुलेंगे वयो आनंद केंद्र, सरकार शुरू करने जा रही ये योजना – Vayo Anand Kendras Will Be Opened For The Recreation Of Senior Citizens Aged 60 And Above

दिल्ली का मौसम:एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगी उमस, यहां पढ़ें आईएमडी का ताजा अपडेट – Weather Update No Rain Expected In Delhi For A Week

नेपाल बाढ़:इंफोसिस की सहायक कंपनी के सीईओ लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क; कंपनी ने क्या कहा? – Infosys Public Services Ceo Lax Gopisetty Unreachable After Devastating Nepal Floods

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब – Bangladeshi Man Arrested For Stabbing Actor Saif Ali Khan Seeks To Plead Guilty

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?:भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या – China Says Flash Flood Disaster Caused By High-altitude Glacier Collapse In Nepal

Leave a Comment