लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Viral:कैसे चीनी एप से हैक हो रहा ई-रिक्शा? मोबाइल से कोई भी कर दे रहा बंद, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप – Chinese App Hack E Rickshaw Bat Bms App Mobile Control Public Transport Security Risk 2026 Viral Video On Inte

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bat-BMS App: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है ई-रिक्शा को एक ऐप से बंद किया जा सकता है। वीडियो में दावा किया है कि इस ऐप का नाम BAT-BMS है, जिसकी मदद से किसी ई-रिक्शा की बैटरी को ऑफ किया जा सकता है और ई-रिक्शा को बंद किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो में यह दावा किया जा रहा है। इनमें आप देख सकते हैं कि इस ऐप से ई-रिक्शा बंद हो जाते हैं।

क्या करता है ऐप?

दरअसल, BAT-BMS ऐप बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को कंट्रोल और मॉनिटर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी में एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS होता है। उस सिस्टम को इस ऐप से हैक किया जा रहा है और ई-रिक्शों को बंद किया जा रहा है। इस ऐप को लेकर टेक विशेषज्ञों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किया है और उनकी मांग है कि अगर यह सच है, तो तुरंत इस ऐप पर रोक लगाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के ऐप का गलत इस्तेमाल रिक्शा चालक और सवारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

आखिर क्या है यह ऐप?

BAT-BMS एक चीन में बना ऐप है, जिससे लिथियम-आयन बैटरी को मैनेज और मॉनिटर किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से बैटरी हेल्थ, वोल्टेज, करंट और चार्जिंग प्रतिशत की रियल टाइम में जानकारी प्राप्त होती है। लिथियम बैटरी के तापमान को भी ट्रैक करने का कमा करता है, जिससे वह ओवरहीट न हो। इससे बैटरी में किसी तरह के धमाके जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर

दावा किया जा रहा है कि यह ऐप सड़क पर चल रहे उन ई-रिक्शा से कनेक्ट हो जा रहा है, जिनके ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS पासवर्ड से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में इस ऐप से ई-रिक्शा कंट्रोल किए जा रहे हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

 

Video: टाइगर ने शिकार के लिए भालू को दौड़ाया, तो तनकर खड़ा हो गया, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

कैसे काम करता है ऐप?

सोशल मीडिया पर एक टेक कंटेंट क्रिएटर ने इसे लेकर पूरी डिटेल के साथ वीडियो भी शेयर किया है। उनका कहना है कि ज्यादातर ई-रिक्शा में चीनी कंपनियों के बनाए गए BMS का इस्तेमाल होता है। यह सिस्टम बैटरी को मॉनिटर करता है और मोबाइल ऐप से जुड़ जाता है। 

 

Rare Fossil Discovery: समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए

उन्होंने आगे बताया कि इस BMS को यूजरनेम और पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं, लेकिन लापरवाही और थोड़ी सुविधा के लिए इन्हें बिना पासवर्ड या यूजरनेम के ओपन मोड में ही छोड़ दिया जाता है। इसके कारण कोई भी व्यक्ति चीनी ऐप से नजदीकी ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट कर ले रहा है। उनका कहना है कि इस ऐप में रिमोट कट-ऑफ का ऑप्शन भी दिया जाता है। इससे एक बार ऐप से कनेक्ट करने के बाद बीच सड़क चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि लोग प्रैक के तौर इस के वीडियो बना रहे, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। 

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajasthan:जयपुर में Crpf कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज – Rajasthan Live Mortar Shell Found In A Field Near The Crpf Campus In Jaipur Bomb Disposal Squad Disposes Of It

कल का मौसम:अगले एक सप्ताह अच्छी बारिश के आसार नहीं, कहीं-कहीं पड़ सकती हैं हल्की फुहारें, पूढ़ें पूर्वानुमान – Weather Forecast Light Showers Expected In Some Areas Over Next Week

Awarapan 2 Box Office Collection Falls A Bit After Weekend Amid Batwara 1947 And Spider Man 4 – Entertainment News: Amar Ujala

Ind Vs Sl:350 टेस्ट विकेट पूरे करते ही जडेजा ने हासिल किया कीर्तिमान, कपिल देव की इस एलीट सूची में हुए शामिल – India Vs Sri Lanka 1st Test Ravindra Jadeja Completes 350 Test Wickets, Joins Kapil Dev In Elite Club

सीट का समीकरण:एक चेहरा, दो पार्टियां, तीन चुनाव; ऐसा है पिछले 15 साल का नहटौर विधानसभा सीट का समीकरण – Up Election 2027 Bijnor Nehtaur Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

मेरठ की मस्जिद से ‘आतंकी’ गिरफ्तार:जैश के चीफ मसूद अजहर को मानता है गुरु, जिहाद के लिए इसे बनाया था हथियार – Terrorist Arrested From Mosque In Meerut Considers Jaish Chief Masood Azhar His Mentor

Leave a Comment