लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sanae Takaichi:भारत पहुंची जापानी Pm ताकाइची, हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत; विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? – Japanese Prime Minister Sanae Takaichi Arrived In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची नई दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वहीं, व्यक्तिगत रूप से भी वह पहली बार भारत आई हैं।

ताकाइची ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी। बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए दोनों देश अपने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही, जापान और भारत के बीच ‘विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी’ को और आगे बढ़ाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: विजय सरकार गिराने की साजिश?: विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से मचा सियासी बवाल; तीन गिरफ्तार

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, भारत में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची! जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारत की ओर से जापान की प्रधानमंत्री ताकइची का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार देर शाम नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पहुंचीं। उनकी इस यात्रा के दौरान 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन समेत कई अहम कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रही रणनीतिक साझेदारी के बीच इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:एसआईटी ने शासन को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, जरूरी कार्रवाई के लिए ट्रस्ट को दी गई – Ram Mandir Offering Theft: Sit Submits Final Report To The Government

Gujarat:फर्जी सरकारी दफ्तर और रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामलों पर Ed की बड़ी कार्रवाई, 152+ करोड़ की संपत्ति जब्त – Ed Takes Major Action In Fake Government Office Real Estate Fraud Cases Attaches Assets Worth Over Rs 152+ Cr

Uttarakhand:ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो – Max Vehicle Overturns In Been River In Rishikesh Sdrf Rescues Two People Safely In Uttarakhand

Aaj Ka Rashifal 18 August:कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगी सुख समृद्धि – Today Prediction Horoscope Of 18 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Ranchi Student Protest:देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, Cm की घोषणा के बाद क्या? – Jharkhand Ranchi Student Protest Irfan Ansari Devendra Mahto Hunger Strike End Cm Hemant Jpsc Jssc Cbi Probe

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

Leave a Comment