लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, ‘कल्कि 2’ में होने जा रही है आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि वो साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि पार्ट 2’ में नजर आ सकती हैं. हालांकि उस वक्त इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन, अब एक बार फिर से इसी तरह की खबरें तूल पकड़ रही हैं. हाल ही में प्रभास ने एक बड़ा हिंट दिया है जिसके बाद एक्ट्रेस के फिल्म का हिस्सा बनने की चर्चाएं तेज हो चली हैं.

प्रभास ने दिया बड़ा हिट

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ये मूवी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. प्रभास ने आलिया भट्ट को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, 'कल्कि 2' में होने जा रही है आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री?

ये भी पढ़ें: ‘लॉकअप सीजन 2’ में होगी कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, ‘जनता की आवाज’ बनकर करेंगी पहला एविक्शन

प्रभास ने मंगलवार, 30 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अल्फा का ट्रेलर शेयर किया था. साथ में उन्होंने लिखा, ‘अल्फा’ का ट्रेलर शानदार और उम्मीद जगाने वाला लग रहा है. 3 जुलाई के लिए आलिया, YRF और पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ वहीं आलिया ने भी प्रभास को धन्यवाद दिया और लिखा, ‘थैंक यू, थैंक यू, बहुत-बहुत धन्यवाद.’

शुरू हुआ अटकलों का दौर

प्रभास द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की फिल्म का ट्रेलर शेयर करते ही अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया. फैंस का मानना है कि कल्कि के सीक्वल में आलिया भट्ट एक्टर के साथ नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने फिल्म की शूटिंग में भी हिस्सा लिया था. लेकिन, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. बता दें कि कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. लेकिन, दूसरे पार्ट से एक्ट्रेस का पत्ता कट गया था.

ये भी पढ़ें: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का बॉलीवुड से टूटा था भरोसा, एक्ट्रेस को सता रहा था ये डर

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ के बारे में

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. 3 जुलाई को रिलीज हो रही अल्फा में वो दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगी. उनके साथ फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल डॉक्टर्स डे: डॉ. प्रभात सिन्हा से मुन्ना भाई तक, ऑन-स्क्रीन डॉक्टर बन दर्शकों के दिलों में बस गए ये कलाकार

August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

डॉन 3 विवाद से लेकर आमिर खान की तीसरी शादी तक, 2026 में अब तक बॉलीवुड ने ऐसे किया फैंस को हैरान

Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड 5 दिनों में ‘पेद्दी’ से ‘है जवानी..’ तक 25 फिल्मों को चटाई धूल, अब ‘राजा शिवाजी’ को देगी मात

नहीं टूटा कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता, ‘कॉकटेल 2’ एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शेयर की रोमांटिक फोटो

करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये

Leave a Comment