
- ईपीएफओ ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई रात से बंद होंगी.
- पोर्टल 2 जुलाई 2026 को फिर शुरू होगा.
- अपग्रेडेशन से पोर्टल तेज और सेवाएं होंगी बेहतर.
- पीएफ क्लेम, पासबुक डाउनलोड जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
EPFO Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) तकनीकी अपग्रेडेशन (सेंट्रलाइज्ड आईटी सिस्टम 2.0) के चलते 1 जुलाई 2026 की रात तक अपनी सारी ऑनलाइन सेवाएं रोकने जा रही हैं. इसमें पीएफ क्लेम करने सेलेकर पासबुक डाउनलोड और UAN सभी शामिल हैं. EPFO पोर्टल पर दिए गए नोटिस के अनुसार, सेवाएं अब 1 जुलाई को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी और उम्मीद है कि 2 जुलाई, 2026 को रात 12:00 बजे से ये फिर से शुरू हो जाएंगी.
क्यों बढ़ाई जा रही समय सीमा?
यह समय सीमा पोर्टल की स्पीड को बढ़ाने और आगे आने वाले समय में क्लेम सेटलमेंट में और तेजी लाने के मकसद से बढ़ाई जा रही है. EPFO इन दिनों अपने क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के डेटाबेस को एक साथ लाने (कंसोलिडेशन) और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के काम में बीते 26 जून से जुटा हुआ है.
इस अपग्रेडेशन के बाद क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा, प्रोसेसिंग की क्षमता और सर्विस डिलीवरी बेहतर होगी और बार-बार पोर्टल क्रैश होन की समस्या भी ठीक हो जाएगी. हालांकि, जब तक काम जारी रहेगा, तब तक तब तक मेंबर और एम्प्लॉयर मेंबर इंटरफेस और एम्प्लॉयर इंटरफेस के जरिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
— EPFO (@officialepfo) July 1, 2026
अब क्या है उपाय?
अगर आपको किसी जरूरी काम के लिए पीएफ क्लेम करना है या पासबुक चेक करनी है, तो 2 जुलाई को सिस्टम के रीस्टार्ट होने का इंतजार करें. हालांकि, अगर शादी-ब्याह या मेडिकल इमरजेंसी जैसी कोई स्थिति हो, तो आप अपने नजदीकी पीएफ ऑफिस में जाकर फिजिकल फॉर्म जमा करा सकते हैं.
दो बार बढ़ाई गई डेडलाइन
EPFO ने शुरू में जब 26 जून से काम करना शुरू किया था, तब 28 जून तक ऑनलाइन सर्विस बंद रखने और 29 जून को उन्हें फिर से बहाल करने की बात कही थी. बाद में मेंटेनेंस का समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई और बताया गया कि सर्विस 1 जुलाई से शुरू होगी. अब ताजा नोटिस में सर्विस शुरू होने में एक दिन और देरी होने की बात कही गई है. अब पोर्टल पर सर्विसेज 2 जुलाई से उपलब्ध होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:

