लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ram Mandir:राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी; महंत धर्मदास ने लगाई ये गुहार – Demand For Restructuring The Ram Mandir Trust; Letter Written To The Prime Ministe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने ट्रस्ट में भगवान श्रीराम के वंशजों, राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों के परिजनों और आंदोलन से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं का विश्वास और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगे। 

साधु-संतों को सौंपा जाए मंदिर का प्रबंधन : धर्मदास

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास ने कहा कि श्रीराम मंदिर का प्रबंधन मौजूदा ट्रस्ट के बजाय साधु-संतों को सौंपा जाना चाहिए। ट्रस्ट पैसे का हिसाब-किताब रख सकता है, लेकिन  धार्मिक और प्रशासनिक कामकाज संतों के हाथों में ही रहने चाहिए। 

मामले का राजनीतिकरण न किया जाए : मायावती 

बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, मीडिया में इस बारे में आ रही खबरें अति गंभीर व चिंतनीय है। ऐसे लोग कतई बख्शे नहीं जाने चाहिए, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं है। 

पुलिस को सब पता था, रकम बरामद कराने में जुटी थी…

चढ़ावा चोरी का मामला पुलिस को भी पहले दिन से पता था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस रकम बरामद करवाने में मदद कर रही थी। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से ही हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी अविनाश शुक्ला को गाड़ी में बैठाते कैद हुए हैं। साथ में एक बैग है, जिसमें बरामद रकम बताई जा रही है। 

हकीकत में पुलिस भी वही कर रही थी, जो ट्रस्ट के पदाधिकारी कह रहे थे। इसलिए सवालों के जवाब में सिर्फ पुलिस की चुप्पी थी। छह जून को चढ़ावा चोरी का मामला मीडिया में आया था। जब मामले ने तूल पकड़ा और ट्रस्टी सवालों से घिरे, तब एसआईटी गठन की मांग हुई। एसआईटी की प्रारंभिक जांच के बाद 23 जून को केस दर्ज किया गया। 

एफआईआर होने से पहले तक कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। हर किसी का जवाब था कि पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं है, क्योंकि कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन दो दिन पहले एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें कुछ लोग अविनाश शुक्ला के घर जाकर उसको कार में बैठाते नजर आ रहे हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अचानक आई बाढ़ से त्रासदी:500 से ज्यादा मौतें, फिर भी नेपाल ने विदेशी बचाव दलों को मंजूरी नहीं दी; ऐसा क्यों? – Nepal Rejects Foreign Rescue Help After Flood south Korea India

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी:27 करोड़ नए शेयर जारी कर बाजार में उतरेगी कंपनी, निवेशकों के लिए खास क्या? – Jio Platforms Ipo Sebi Approval 27 Crore Shares

अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत:सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरने पर बैठूंगी – Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

यूपी:अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें हटवाईं, भाजपा सिर्फ वोटों की सगी – Up: Akhilesh Yadav Takes A Dig At Cm Yogi, Says—promised Free Bus Rides But Had Buses Removed; The Bjp Cares O

दोस्ती, शादी और उसके बाद जासूसी:isi नेटवर्क से जुड़े मिया-बीवी की इनसाइड स्टोरी, पाकिस्तान भेजे चुके आठ सिम – Isi Spy Network Busted Sahil And Samira Accused Of Sending Eight Indian Sim Cards To Pakistan Via Dubai

Leave a Comment