Dupatta Styling Hacks: इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े यानी कि एथनिक वियर की बात ही कुछ और होती है. सूट, लहंगा या फिर अनारकली के साथ जब लड़कियां दुपट्टा कैरी करती हैं, तो एक झटके में उनका पूरा लुक ही बदल जाता है. लेकिन अक्सर लड़कियां एक ही गलती करती हैं कि वे दुपट्टे को सिर्फ अपने कंधे पर डालने के लिए या फिर गले में लपेटने के लिए ही इस्तेमाल करती हैं. अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो आज का यह आर्टिकल पढ़ने के बाद ऐसा करना बंद कर देंगी. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से एक सिंपल सा दुपट्टा भी आपके पूरे लुक को री-स्टाइल करने में मदद कर सकता है. अगर आप अपने पुराने एथनिक कपड़ों को एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो दुपट्टे को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना जरूर सीख लेना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको दुपट्टे को 6 अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के बेहद ही आसान और स्टाइलिश हैक्स बताने जा रहे हैं. इन हैक्स को अपनाकर आप मिनटों में एक नया और ट्रेंडी लुक अचीव कर सकती हैं.

बेल्ट के साथ दें मॉडर्न केप लुक
आजकल एथनिक कपड़ों के साथ बेल्ट लगाना काफी ट्रेंड में है. अगर आप सिर्फ दुपट्टे का इस्तेमाल करके खुद को ज्यादा स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपने दुपट्टे को दोनों कंधों पर बराबर रखते हुए आगे की तरफ लाना होगा. इसके बाद, अपनी कमर पर एक सुंदर सी एथनिक या स्लीक मेटल बेल्ट बांध लें. यह हैक न सिर्फ आपके दुपट्टे को एक जगह पर टिकाए रखेगा, बल्कि आपके सिंपल से सूट या लहंगे को एक मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न केप लुक भी देगा. इस स्टाइल को आप शादी या त्योहारों के मौके पर एक रॉयल लुक अचीव करने के लिए ट्राई कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: पियर, एप्पल या ऑवरग्लास? जानें आपकी बॉडी शेप पर कौन से कपड़े लगेंगे सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश
बनाएं स्टाइलिश श्रग या जैकेट
अगर आप बिना एक भी पैसा खर्च किए अपने सूट या कुर्ती के साथ एक नया आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो दुपट्टे का इस्तेमाल एक श्रग बनाने के लिए भी कर सकती हैं. इसके लिए दुपट्टे को चौड़ाई में आधा मोड़ें और उसके दोनों कोनों को आपस में बांध लें. ऐसा करने से दोनों तरफ बाजू डालने के लिए जगह अपने आप बन जाएगी. अब इस श्रग को अपने कुर्ते या क्रॉप टॉप के ऊपर एक जैकेट की तरह पहन लें. प्रिंटेड या सिल्क के दुपट्टे से बना यह श्रग सिंपल और नॉर्मल कपड़ों में भी नयी जान डाल देता है.
ट्राई करें वन-शोल्डर काउल स्टाइल
इस स्टाइल को आप सिल्क, शिफॉन या जॉर्जेट के दुपट्टों के साथ आसानी से ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि यह इन्हीं के साथ सबसे अच्छा काम करता है. इसके लिए सबसे पहले दुपट्टे के एक छोर को अपने बाएं या दाएं कंधे पर पिन की मदद से सुरक्षित कर लें. अब दुपट्टे के दूसरे हिस्से को घुमाकर अपनी कमर के पास लाएं और वहां भी एक पिन लगा लें. जब आप ऐसा करेंगी तो दुपट्टे में आगे की तरफ बहुत ही खूबसूरत लेयर्स यानी कि काउल बन जाएंगी. यह स्टाइल लहंगे और अनारकली सूट के साथ देखने में बेहद ही ग्रेसफुल और स्टाइलिश लगता है.
ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें

क्लासिक जैकेट स्टाइल ड्रेप
अगर आपका दुपट्टा बहुत ही ज्यादा हैवी या फिर कढ़ाई वाला है और आप उसे पूरी तरह से हाइलाइट करना चाहती हैं, तो इस हैक को ट्राई करना आपके लिए सबसे बेस्ट आईडिया है. इसके लिए सबसे पहले दुपट्टे को अपने गले के पीछे से लाते हुए दोनों कंधों से आगे की तरफ सीधा लटका लें. अब कमर पर एक पतली सी चेन या बेल्ट लगा लें. दिखने में यह बिल्कुल एक लॉन्ग एथनिक जैकेट जैसा लगता है. इस हैक को आप सिंपल कुर्ती और प्लाजो के साथ ट्राई कर सकती हैं और इसके इस्तेमाल से आपका लुक पहले की तुलना में और भी ज्यादा स्पेशल लगने लगता है.
स्कर्ट या लहंगे के साथ बनाएं ट्रेंडी साड़ी लुक
अगर आप अपने लहंगे या फिर लॉन्ग स्कर्ट को बिलकुल ही एक नया लुक देना चाहती हैं, तो इसके लिए अपने दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप करने की कोशिश करें. इसके लिए सबसे पहले दुपट्टे के एक कोने को अपनी स्कर्ट या लहंगे की कमर में दाईं तरफ टक यानी कि खोंस लें. अब बाकी बचे हिस्से को पीछे से घुमाते हुए अपने बाएं कंधे पर लाएं और पल्लू की तरह पिन कर लें. यह हैक आपके लहंगे को इंस्टैंटली एक खूबसूरत फ्यूजन साड़ी लुक में बदल देगा, जो दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगने लगता है.
गले में स्कार्फ या चोकर स्टाइल
अगर आपकी कुर्ती का नेक बिल्कुल ही सिंपल है या आप दुपट्टे को हर समय संभालते रहना नहीं चाहती हैं, तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप उसे एक स्कार्फ की तरह गले में लपेट लें. इसके लिए सबसे पहले दुपट्टे को पतला मोड़ें और गले में एक या दो राउंड लगाते हुए आगे की तरफ छोटा सा नॉट यानी कि गांठ लगा लें. आप अगर चाहें तो दोनों एंड्स को खुला हुआ भी छोड़ सकती हैं. यह स्टाइल स्पेशली पटियाला सूट या कैजुअल कुर्तियों के साथ बहुत कूल लगता है. कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर यह स्टाइल और भी ज्यादा परफेक्ट लगता है.
ये भी पढ़ें: ये 5 कलर कॉम्बिनेशन पहनेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, लड़कियां भी नहीं हटा पाएंगी आपसे नजर

