Bamboo Lights Ideas: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग नई-नई चीजें खरीदते हैं. कई बार इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन अगर आपका बजट कम है, तब भी आप अपने घर को शानदार लुक दे सकते हैं. बांस से बनी डेकोरेटिव लाइट्स इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. ये देखने में सुंदर लगती हैं. ज्यादा जगह भी नहीं घेरती हैं. साथ ही घर को एक अलग और खूबसूरत लुक देती हैं.
बांस से बनी लाइट्स क्यों हैं खास?

हम में से ज्यादातर लोग बांस का इस्तेमाल बाड़ लगाने या दूसरे कामों में ही देखते आए हैं. लेकिन अब इसी बांस से खूबसूरत सजावटी लाइट्स भी बनाई जा रही हैं. ये लाइट्स घर को नेचुरल और रॉयल लुक देती हैं. अगर आप अपने कमरे, ड्रॉइंग रूम, बेडरूम या बालकनी को सजाना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
800 रुपये से शुरू होती है कीमत

बांस से बनी इन लाइट्स की शुरुआती कीमत करीब 800 रुपये है. डिजाइन, साइज और कारीगरी के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है. अगर आप कम बजट में कुछ नया खरीदना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन है.
घर के कई हिस्सों में कर सकते हैं इस्तेमाल

बांस की इन लाइट्स को आप टेबल पर रख सकते हैं. इन्हें दीवार पर भी लगा सकते हैं. ये नाइट लैंप की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. अगर आप अपने घर का इंटीरियर बदलना चाहते हैं, तो ये लाइट्स उसमें भी चार चांद लगा सकती हैं.
अलग-अलग रंगों में भी मिलती हैं

इन लाइट्स में आप अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग रंग की लाइट लगवा सकते हैं. सफेद, गर्म पीली या रंग-बिरंगी रोशनी, हर तरह का विकल्प मिल जाता है. इससे आपके घर का लुक और भी खूबसूरत दिखता है.
यह भी पढ़ें: छोटा सा 1BHK फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स


