लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Creators Earning: क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Creators Earning: कंटेंट क्रिएशन का काम एक समय में लोग सीरियसली नहीं लिया करते थे. पहले इसे टाइमपास करना या वक्त की बेकदरी करना तक कहा जाता था. लेकिन आज के समय में यही काम लोगों के लिए सबसे ज्यादा कमाई का जरिया बन रहा है. सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएसन कर लोग लाखों- करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. इतना कि फोर्ब्स भी इसकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट भी निकालता है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर भारतीय मूल के एक क्रिएटर का नाम भी शामिल है आइये बताते हैं इनके बारे में.

फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कौन?
दरअसल कुछ दिन पहले ही साल 2026 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स की लिस्ट सामने आई थी. इस लिस्ट के मुताबिक मिस्टर बीस्ट दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं. इनकी कमाई 300 मिलियन डॉलर (2580 करोड़ रुपये) है. मिस्टर बीस्ट के बाद जो नाम दूसरे नंबर पर है वो हैं, भारतीय मूल के कंटेंट क्रिएटर धार मान. उनकी कमाई 65 मिलियन डॉलर (559 करोड़ रुपये) है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें

साल 2026 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स की लिस्ट देखें:

कंटेंट क्रिएटर्स अर्निंग्स अमेरिकी डॉलर रुपये में अर्निंग्स भारतीय रुपये में
मिस्टर बीस्ट 300 मिलियन डॉलर 2580 करोड़ रुपये
धार मान 65 मिलियन डॉलर  559 करोड़ रुपये
स्टीव बार्टलेट 52 मिलियन डॉलर  447 करोड़ रुपये
मार्किप्लायर 38 मिलियन डॉलर  327 करोड़ रुपये
र्हेट एंड लिंक 37 मिलियन डॉलर  318 करोड़ रुपये
चार्ली डिमैलो 18 मिलियन डॉलर  155 करोड़ रुपये
ड्रुस्की 20 मिलियन डॉलर  172 करोड़ रुपये
आई शो स्पीड 30 मिलियन डॉलर  258 करोड़ रुपये
मार्क रॉबर 30 मिलियन डॉलर 258 करोड़ रुपये
कोडी संशेज 31 मिलियन डॉलर 267 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: Business Idea: बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो

फोर्ब्स के मुताबिक, पहली बार टॉप 50 कंटेंट क्रिएटर्स की कुल कमाई 1.02 अरब डॉलर (8,772 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा पहुंच गई है. ये पिछले साल की 853 मिलियन डॉलर (7336 करोड़ रुपये) की कमाई से 20% ज्यादा है. वहीं साल 2022 की पहली लिस्ट के मुकाबले ये लगभग 80% की बढ़ोतरी है.

ये आंकड़े बताते हैं कि अब कंटेंट क्रिएशन केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रह गया है. बल्कि ये लोगों की कमाई का ऐसा जरिया भी बन गया है जो उन्हें करोड़पति और अरबपति तक बना रहा है. ऐसे में किसी को नौकरी बदलना हो तो वो अब भी इस पेशे में आ सकता है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment