लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो ‘दोस्त’ के साथ खड़ा हुआ भारत, कहा – ‘इन हरकतों से…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की और इसे बिना किसी उकसावे के जानबूझकर किया गया हमला और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा बताया. पाकिस्तान के हमले में कई आम नागरिकों की मौत हुई है. भारत ने जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति गहरा दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

‘क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा’

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान गई है. पाकिस्तान की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सीधा खतरा है.’

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत उन अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है. साथ ही अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अटूट समर्थन दोहराता है.’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा, ‘यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लगातार जारी रहने और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की हताशापूर्ण हरकतों के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहरी कारणों से जोड़ने की उसकी बेकार कोशिश को दिखाता है.’

‘ईरान से समझौते के बाद अमेरिका की टीम मॉस्को आएगी…’, पुतिन का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या होने वाला है वहां?

PAK का क्या कहना?

पाकिस्तान ने सोमवार (29 जून) को कहा कि उसके सुरक्षाबलों ने अफ़गान सीमा के पास 29 चरमपंथियों को मार गिराया. इस बीच, तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक-दूसरे के राजनयिक प्रतिनिधियों को बुलाकर विरोध दर्ज कराया.

अफगानिस्तान ने लगाए ये आरोप

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में आरोप लगाया गया कि रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 36 आम नागरिकों की मौत हो गई और 163 अन्य घायल हो गए.  इसने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवीय सिद्धांतों और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

अमेरिका को जंग में उलझाकर और पावरफुल हुआ ईरान, नई पीढ़ी के घातक ड्रोन और मिसाइलें बनाईं

 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चीन में चला राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चाबुक, बड़े पदों से अधिकारियों को किया सीधा बर्खास्त, जानें पूरा मामला

जर्मनी के शहर स्टेड में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले में 5 लोगों की मौत; दो अरेस्ट

पाकिस्तान के झूठ का UN ने किया पर्दाफाश, PAK वायुसेना के हमले में 28 अफगान नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि

खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?

चुनाव के बाद पहुंचे मेल इन बैलेट होंगे मान्य, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, ट्रंप ने क्या कहा है?

‘PoK नहीं पाकिस्तान का हिस्सा’, हजारों की भीड़ ने रावलाकोट में तालियों से किया समर्थन, राशन रोकने पर भारत से आस

Leave a Comment