लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जब पार्टी से गायब हो गए थे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, खराब कर दिया था जैकी श्रॉफ का ये प्लान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित अफेयर्स में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर भी शामिल है. दोनों स्टार्स 90 के दशक की शुरुआत में एक दूसरे के करीब आए थे. दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था. लेकिन, जल्द ही ये रिश्ता टूट गया था. एक बार तो दोनों अचनाक से ‘खलनायक’ की शूटिंग के दौरान हुई पार्टी से भी गायब हो गए थे और उन्होंने मिलकर जैकी श्रॉफ का एक प्लान खराब कर दिया था.

जब पार्टी से गायब हुए संजय और माधुरी

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते को लेकर हाल ही में मशहूर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों रिलेशन में थे. इसके बाद उन्होंने एक ऐसा किस्सा बताया जब दोनों को एक पार्टी में  शामिल होना था, लेकिन वो पार्टी में ना आकर कहीं और चले गए थे.

ये भी पढ़ें: कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो

ज्योति वेंकटेश ने हाल ही में हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि दोनों का अफेयर था. दोनों को ही उन्होंने अपना अच्छा दोस्त बताया और आगे कहा, ‘एक बार हम खलनायक की शूटिंग के लिए मैसूर गए थे. तो वहां सुभाष घई ने एक पार्टी दी थी शूटिंग के दौरान शाम के वक्त. हम हैरान थे. पार्टी में संजय भी नहीं था, माधुरी भी नहीं थीं.’

खराब कर दिया था जैकी श्रॉफ का प्लान

ज्योति ने आगे बताया, ‘सिर्फ जैकी श्रॉफ था, मैं था और कुछ और जर्नलिस्ट थे. तो जैकी तो प्लान कर रहा था कि मैं आज माधुरी को गाने के लिए बोलूंगा. लेकिन माधुरी आई ही नहीं. संजय और माधुरी दोनों मिसिंग थे. दोनों कहां मिसिंग थे ये मैं आपको नहीं बताऊंगा.’

ये भी पढ़ें: के. भाग्यराज के निधन पर इमोशनल हुए धनुष, शांतनु भाग्यराज को संभालते आए नजर, वीडियो वायरल

क्यों टूटा था संजय-माधुरी का रिश्ता?

संजय दत्त और माधुरी ने साजन, खलनायक, खतरों के खिलाड़ी, इलाका, थानेदार और महानता जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों का इश्क समय के साथ परवाना चढ़ता गया. लेकिन कहा जाता है कि जब संजय दत्त को साल 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में अरेस्ट किया गया था तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी और उनके रिश्ते का अंत हो गया था. सालों बाद दोनों ने कलंक (2019) में भी काम किया था. हालांकि ये फिल्म सुपर फ्लॉप हुई थी.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bollywood News: ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)

‘वेलकम टू द जंगल’ ने भरी अक्षय कुमार की झोली, पोस्ट कोविड एरा में बनी ओपनिंग वीकेंड पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर

‘फिल्मों में काम करके…’, अक्षय कुमार के बाद रिटायरमेंट प्लान पर बोले सनी देओल, कही ये बड़ी बात

‘ये एक नया स्कैम है’, लाइव कॉन्सर्ट में 3 घंटे लेट पहुंचीं जैस्मिन सैंडलस, लिपसिंक पर फैंस का फूटा गुस्सा

World Soical Media Day: आलिया-रणबीर से अनुष्का-विराट तक, बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचा दिया था तहलका

Leave a Comment