‘धुरंधर’ फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों विवादों में आ गई हैं. अपने शानदार गानों से सफलता हासिल करने के बाद वो कई लाइव शोज करती दिखीं. हाल ही में वो हैदराबाद में अपने लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंची. हालांकि, उन्हें आने में काफी देरी हुई और उनपर लीप सिकिंग के भी आरोप लगाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर दर्शकों के बीच बवाल मचा हुआ है.
3 घंटे लेट पहुंचीं सिंगर
27 जून को जैस्मिन सैंडलस हैदराबाद के क्वेक अरेना पहुंचीं, जहां उन्हें लाइव शो करना था. इसी बीच एक यूजर ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘आज हैदराबाद में जैस्मिन सैंडलस के शो में पहुंचा, जो अब तक का सबसे खराब एक्सपीरियंस रहा. वो करीब 3 घंटे लेट पहुंचीं और आते ही बिना ऑडियंस से कनेक्ट किए गाना शुरू कर दिया. साथ ही मुझे लगा कि ये पहले से रिकॉर्ड किया हुआ था और वो बस लिपसिंक कर रही थीं. शो का वाइब भी बहुत खराब था.’
यूजर्स ने किया कमेंट
इस पोस्ट पर एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘क्वेक की मैनेजमेंट भी बहुत खराब थी और ये एक नया स्कैम है. कॉन्सर्ट में सिर्फ 2-3 खाने के ऑप्शन थे और 7 पीस पनीर के लिए 1 घंटे लाइन में लगना पड़ा, जो करीब 600 रुपये का था.’

वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘हां, बहुत बुरा एक्सपीरियंस था. मैंने एक्सपेक्ट नहीं किया था कि वो इतना लेट आएंगी. उन्होंने 11:25 में शुरू किया और 12:20 में स्टेज से उतर गई.’ सोशल मीडिया पर अब जैस्मिन के इस बिहेवियर और मैनेजमेंट को लेकर बहस छिड़ गई है और सभी उनकी आलोचना कर रहे हैं. साथ ही इसे सबसे खराब लाइव परफॉर्मेंस में गिन रहे हैं.

जैस्मिन के गाने
बता दें कि जैस्मिन का जन्म पंजाब में हुआ, हालांकि उन्होंने अपनी शिक्षा कैलिफोर्निया में पूरी की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में ‘मुस्कान’ गाने से की थी. लेकिन उन्हें असली पहचान सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के ‘यार ना मिले’ से मिली. वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में उनके गानों को बहुत पसंद किया गया, जिसमें ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’, ‘मैं और तू’, ‘वारी जावा’ और ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक शामिल हैं.

