लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Welcome 3 vs Cocktail 2 Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर की बंपर कमाई, ‘कॉकटेल 2’ भी नहीं थमी, जानें संडे कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Welcome 3 vs Cocktail 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. इसमें अक्षय के साथ ही दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर भी अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं वीकेंड पर किसने कितनी कमाई कर ली है. 

‘वेलकम टू द जंगल’ का रविवार का कलेक्शन डे-3

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. फिल्म रात 10.30 बजे तक 22.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
– सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज के साथ ओपनिंग डे पर 19 करोड़ का कलेक्शन किया.
– वहीं, दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड्स

‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड में 10 फिल्मों को पछाड़ा

‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने 10 फिल्मों को पछाड़ दिया. इसमें ‘हॉन्टेड 3डी’ (9.35 करोड़), ‘मैं वापस आऊंगा’ (5.5 करोड़), ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (28.51 करोड़), ‘पेद्दी’ (हिंदी 11.9 करोड़), ‘पति पत्नी और वो दो’ (20.11 करोड़), ‘राजा शिवाजी’ (37 करोड़), ‘ओ रोमियो’ (34.51 करोड़), ‘इक्कीस’ (22.05 करोड़ 4 दिन), ‘द केरल स्टोरी 2’ (10.15 करोड़) और ‘तेरे इश्क में’ (53.25 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: 2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें

‘कॉकटेल 2’ का संडे कलेक्शन डे-10

वहीं, बात की जाए ‘कॉकटेल 2’ की तो फिल्म ने पहले हफ्ते 70.50 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ आई फिर भी इसकी कमाई नहीं थमी. फिल्म ने 8वें दिन 4 करोड़ तो 9वें दिन 4.25 करोड़ कमाए थे.
– इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे संडे यानी कि 10वें दिन रात 10.30 बजे तक 4.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ हो चुका है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो

Welcome To The Jungle BO Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड्स

‘गोविंदा के कई अफेयर्स रहे’, शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में सब सहना पड़ता है

‘अगली कहानी जल्दी सुनाओ…’, धनुष और कृति सेनन ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश, दिया अगली फिल्म का हिंट!

'मिर्जापुर' से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर तक', ये हैं पंकज त्रिपाठी की 7 बेहतरीन फिल्में और सीरीज, ओटीटी पर करें एंजॉय

Eetha Controversy: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ पर रिलीज से पहले विवाद, टाइटल को लेकर शुरू हुआ बवाल

Leave a Comment