लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi In Seychelles:पीएम मोदी आज सेशेल्स में अरुल मिहू विनायकर मंदिर जाएंगे, आखिर क्यों खास है ये पूजास्थल? – Pm Modi In Seychelles Schedule Updates Today Visit Arul Mihu Vinaykar Temple

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सेशेल्स में तीसरा दिन है। आज के शेड्यूल के मुताबिक पीएम मोदी सेशेल्स के प्रसिद्ध अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। यह मंदिर सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित है। इससे पहले रविवार को पीएम मोदी को सेशेल्स की सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का नेतृत्व करने के लिए ‘गार्जियन ऑफ ब्लू हॉरिजन’ सम्मान से सम्मानित किया। 

रोचक है सेशेल्स के इस मंदिर का इतिहास

सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित है और इसे सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। ये कोई बहुत पुराना मंदिर नहीं है और साल 1992 में ही इसकी स्थापना हुई थी। यह भगवान गणेश का मंदिर है, जिन्हें हिंदू धर्म में विपत्तियों का नाश करने वाला देवता माना जाता है। 

यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है और इसका गोपुरम दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों जैसा है। जिसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हुई हैं। मंदिर में एक गर्भ गृह है, जहां भगवान गणेश की मूर्ति है।

 

 

सेशेल्स में कितनी है हिंदू आबादी?

सेशेल्स में हिंदू लोग ब्रिटिश काल में गुलामी के लिए लाए गए थे, लेकिन समय के साथ सेशेल्स में रहने वाले भारतीयों ने मेहनत कर व्यापार में अपने पैर जमाए और आज सेशेल्स के बड़े व्यापारियों में भारतीय भी शामिल हैं। सेशेल्स में हिंदुओं की जनसंख्या कुल आबादी की महज 2 फीसदी ही है, लेकिन भारतीय मूल के लोगों की संख्या सेशेल्स में छह फीसदी है, जिसमें हर जाति और वर्ग के लोग शामिल हैं और हाल के वर्षों में सेशेल्स में भारतीय आबादी तेजी से बढ़ रही है।  

भारत ने सेशेल्स को उपहार में दिया समुद्री निगरानी जहाज

पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में खास रहा। पीएम मोदी ने इस दौरे पर सेशेल्स को पेट्रोल वेसल लेसपावर भी बतौर तोहफे में दिया। इस वेसल का निर्माण गोवा शिपयार्ड में किया गया है और इसकी मदद से सेशेल्स के तट रक्षक दल बेहतर तरीके से जलक्षेत्र की निगरानी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने इस जहाज को सेशेल्स को देने के बाद कहा कि इससे भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक और समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा। पीएम मोदी ने इसके अलावा सेशेल्स को कई एंबुलेंस और विशेष गाड़ियां भी बतौर तोहफे में दी। 

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का एलान – Cm Yogi Adityanath Announces ‘youth Brigade Scheme’ To Boost Employment Opportunities On 80th Independence Day

Himachal Weather:मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के छह जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – Himachal Weather: Rain To Lash Several Regions Continuously For A Week; Orange Alert Issued For Heavy Rainfall

पश्चिम एशिया में फिर तनाव:ईरान का कतर पर पायलटों को रोकने का दावा; लेबनान में इस्राइली हमले में 11 की मौत – West Asia Tensions Rise Again: Iran Claims Qatar Is Holding Pilots; 11 Killed In Israeli Strikes On Lebanon

Report:यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, कई बड़े स्टेशनों पर सुविधाओं की भी कमी; जांच में क्या-क्या मिला? – Report Are Passengers Health Being Put At Risk Major Stations Lack Basic Facilities What Audit Find

Us में बारिश से हाहाकार:इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़, 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा, कितनी जनहानि? – Us Floods: 70 Rescued In Indiana As Floodwaters Rise; What Warning Did The Weather Service Issue

Hanur Shootout:हनूर जंगल में तीन शिकारियों की मौत, Cm शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश; क्या वन विभाग से हुई चूक? – Hanur Shootout Three Suspected Poachers Kill In Forest Firing, Cm Shivakumar Orders Probe; Did Officials Fail?

Leave a Comment