लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ayodhya:राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा, पांच जून को ही ट्रस्ट ने आरोपियों से बरामद कराए थे 58 लाख – Ram Mandir Trust Had Recovered ₹58 Lakh From The Accused As Early As June 5.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर पांच जून को ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आरोपियों से लगभग 58 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। शेष रुपये आरोपियों ने बैंक खातों से निकलवाकर आठ जून तक वापस कर दिए थे। इसके बावजूद एफआईआर न दर्ज कराने से ट्रस्ट के पदाधिकारी लगातार निशाने पर हैं।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला छह जून को सार्वजनिक जरूर हुआ था लेकिन मंदिर ट्रस्ट के लोगों को चार जून को इसकी भनक लग गई थी। पांच जून को ही ट्रस्ट के पदाधिकारी और परिसर में तैनात एसआईएस के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों के घर से रकम बरामद की। पहले ही दिन 58 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। इनमें टीम अधिकांश के घर गई, जहां आरोपियों ने स्वयं लाकर रुपये रिसीव कराए।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बिना सत्यापन रखे गए थे कर्मचारी, कंट्रोल रूम प्रभारी और सुरक्षाकर्मी भी जांच में दोषी



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू के खुलासे के बाद भी दो बड़े नाम कार्रवाई से बाहर, खामोशी पर उठ रहे बड़े सवाल

इसके साथ ही उनसे लिखित रूप से प्राप्ति ली गई, जिस पर उनके परिजनों के हस्ताक्षर भी कराए गए। शेष रकम आरोपियों ने अपने बैंक खाते में जमा करवा दिए थे, जिन्हें परिजनों के साथ निकलवाकर ट्रस्ट को सौंपा गया। आठ जून तक यह रकम 79.85 लाख रुपये बरामद कर लिए। इसके बावजूद 20 दिन तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई। इसी से ट्रस्ट की भूमिका लगातार सवालों के घेरे में है और ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं।

अधिक हो सकती है चोरी की रकम

सूत्रों के अनुसार, गणना कार्य में लगे कर्मचारी लंबे समय से रकम पार कर रहे थे। ऐसे में चोरी की रकम अधिक होने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा शक की सुई टिन्नू यादव की ओर घूम रही है, जिसके पास बड़ी मात्रा में चढ़ावा में प्राप्त हुए धातुएं भी मिलने का दावा किया जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े लोग सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए ऐसा करने की बात कर रहे हैं, जबकि आमजन इसमें उनकी संलिप्तता की भी आशंका जता रहे हैं।

पहले दिन से ही टिन्नू को मिलता रहा मौका

चोरी का मामला उजागर होने के बावजूद टिन्नू की हनक बरकरार थी। ट्रस्ट और एसआईएस के सुरक्षाकर्मी आरोपियों के घर या ठिकानों पर जाकर रिकवरी करते रहे लेकिन टिन्नू के घर कोई नहीं गया। बल्कि पूछताछ के बाद टिन्नू ने स्वयं एक लाख रुपये मंगवाकर दिए थे। ऐसे में आशंका है कि उसे रुपये व सामान ठिकाने लगाने का मौका दिया गया। वहीं, अविनाश शुक्ला के कौशलपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर 14 लाख रुपये पांच जून को ही बरामद हुए थे। बाद में उसके भाई ने छह लाख रुपये और वापस किए। करुणेश पांडेय के घर से रुपये मिले। मनीष यादव ने दो लाख रुपये घर से लाकर दिए। इसी तरह अन्य आरोपियों के घर भी टीम गई और रुपये बरामद हुए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बहन, इश्क और कत्ल:बिहार से दिल्ली लाकर भाई ने हत्या की, फिर जाकर सो गया, वारदात से पहले ही खरीदा था सूटकेस – Brother Murders Sister After Bringing Her From Bihar To Delhi

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल:कई स्पेशल सीपी बदले, अजय चौधरी को मिली ट्रैफिक की कमान, दो डीसीपी हटाए गए – Police Commissioner Anurag Kumar Transfers Many Senior Delhi Police Officers Full List

‘अभी मुझे शांति से मरने दो’:त्विषा का मौत से पहले भाभी को आखिरी मैसेज, Cbi चार्जशीट में खुलासे; क्या लिखा? – Let Me Die In Peace Now Tvishas Last Message To Sister In Law Before Death Cbi Chargesheet Reveals

बॉलीवुड सेलेब्स पर लगेगा जुर्माना?:महाराष्ट्र Fda प्रमुख की चेतावनी, तंबाकू-सिगरेट के विज्ञापन से जुड़ा मामला – Maharashtra Fda Chief Tukaram Mundhe Warns Fine If Replies Of Shahrukh Ajay And Tiger Not Found Satisfactory

Football:क्या 2026 विश्व कप की सनसनी केप वर्डे से भिड़ेगी भारतीय टीम? सितंबर-अक्तूबर में दौरा प्रस्तावित – India Likely To Host Cape Verde In September-october Know

Mea:ट्रंप की टिप्पणी से भारत-बांग्लादेश के बीच जल से जुड़े मुद्दों तक, विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा? – India-bangladesh-teesta-water-dispute-mea-randhir-jaiswal-terrorism-trump-electoral-system

Leave a Comment