Monsoon Travel Essentials: बारिश के मौसम में घूमना-फिरना बहुत से लोगों को पसंद आता है. चारों तरफ दूर-दूर तक फैली हुई हरियाली, पहाड़ों से गिरते हुए झरने और बहती हुई थड़ी हवाएं शायद ही किसी को पसंद न हो. कुछ नजारे तो ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ आपके कैमरे में नहीं, बल्कि आपके दिल में भी छपकर रह जाते हैं. लेकिन, अगर आप इस मौसम में अपनी जर्नी को ज्यादा मजेदार और सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो आपकी तैयारी भी पूरी होनी चाहिए. मॉनसून में अचानक होने वाली बारिश आपके मूड और प्लान को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है. यह एक बड़ी वजह है कि अगर आप बारिश के इस मौसम में कोई ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो अपने बैग में आपको कुछ जरूरी चीजें जरूर ही रखनी चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मॉनसून ट्रैवलिंग के दौरान हर कदम पर आपके काम आने वाली हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
वाटरप्रूफ बैग और रेन कवर
जर्नी की शुरुआत एक अच्छे बैग से होती है और इसी वजह से मानसून में ट्रैवल करते समय आपकी सबसे पहली जरूरत एक वाटरप्रूफ बैग होती है. अगर आपका बैग वाटरप्रूफ नहीं है, तो बारिश का पानी आपके कीमती सामान, जैसे कपड़े और जरूरी डॉक्युमेंट्स को खराब कर सकता है. इसके अलावा अपने बैग के लिए एक बढ़िया रेन कवर भी साथ रखें, ताकि तेज बारिश में भी आपका सामान पूरी तरह सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें: दिल करता है सोलो ट्रिप पर जाने का? बिना टेंशन और झंझट के सफर का मजा लेने के लिए अपनाएं ये परफेक्ट फॉर्मूला
छाता या फिर एक अच्छा रेनकोट
यह सुनने में बहुत ही कॉमन लग सकता है, लेकिन ये दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोग अक्सर भूल जाते हैं. मॉनसून ट्रिप पर अपने साथ एक मजबूत छाता या विंडप्रूफ रेनकोट हमेशा रखें. अगर आप ट्रेकिंग या हाइकिंग पर जा रहे हैं, तो छाते की जगह रेनकोट या पोंचो सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल साबित होने वाला है. इससे आपके हाथ फ्री रहेंगे और आप आसानी से चल पाएंगे.
मजबूत ग्रिप वाले सैंडल या फुटवियर
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि बारिश के दिनों में रास्ते बहुत ही ज्यादा स्लिपरी हो जाते हैं. ऐसे में आपके रेगुलर स्नीकर्स या महंगे जूते खराब हो सकते हैं और उनके सूखने में भी समय लगता है. इसलिए अपने साथ वाटरप्रूफ और अच्छी ग्रिप वाले सैंडल या फ्लोटर्स रखें. ये पानी में खराब नहीं होते, जल्दी सूख जाते हैं और आपको फिसलने से भी बचाते हैं.

जिप-लॉक बैग और प्लास्टिक पाउच
यह भले ही आपको एक छोटी सी चीज लग रही है, लेकिन मुसीबत के समय सबसे ज्यादा काम आती है. अपने मोबाइल, चार्जर, वॉलेट, पासपोर्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पानी से बचाकर रखने के लिए छोटे-बड़े जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, अपने बैग में कुछ खाली प्लास्टिक बैग्स भी रखें, ताकि आप अपने गीले कपड़ों को सूखे कपड़ों से अलग रख सकें.
ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन
अपने साथ जरूर रखें एक पावर बैंक
बारिश के मौसम में कई जगहों पर बिजली की कटौती यानी कि पावर कट की प्रॉब्लम काफी कॉमन हो जाती है. इसके अलावा, खूबसूरत नजारे देखते हुए फोन से फोटो और वीडियो बनाने में बैटरी जल्दी डेड हो जाती है. अगर आप स्मार्टफोन की बैटरी को खत्म होने से बचाकर रखना चाहते हैं तो एक अच्छी कपैसिटी वाला पावर बैंक का इस्तेमाल करना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है. इसके इस्तेमाल से आपका फोन कभी बंद नहीं होगा और आप अपनों से जुड़े भी रहेंगे.
मॉस्किटो रिपेलेंट और क्रीम भी जरूरी
मॉनसून के मौसम में मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों का भी खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. खासकर अगर आप किसी हरियाली वाली जगह या जंगल के पास जा रहे हैं, तो मच्छरों का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए अपने बैग में मॉस्किटो रिपेलेंट स्प्रे, क्रीम या पैच जरूर रखें. इसके अलावा रात के समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना भी एक अच्छा चॉइस बन जाता है.
फर्स्ट एड किट और जरूरी दवाएं
मॉनसून में जर्नी करते समय आपके लिए अपनी हेल्थ का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है. बारिश के मौसम में पेट खराब होना, सर्दी-खांसी, बुखार या इन्फेक्शन होना बहुत कॉमन प्रॉब्लम है. इस तरह की किसी भी प्रॉब्लम से बचने के लिए अपनी फर्स्ट एड किट में कुछ जरूरी दवाइयां जैसे कि पेन किलर, दस्त की दवा, बैंड-एड, एंटीसेप्टिक क्रीम और ओआरएस का पैकेट जरूर साथ रखें.
क्विक-ड्राई टॉवल और एक्स्ट्रा कपड़े
बारिश में भीगने के बाद खुद को जल्दी से सुखाना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आप खुद को नहीं सुखाएंगे तो बहुत ही जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. अपने साथ एक ऐसा माइक्रो फाइबर तौलिया रखें जो बहुत लाइट हो और जल्दी से सूख जाने वाला हो. इसके साथ ही, अपने बैग में कुछ एक्स्ट्रा कॉटन या नायलॉन के कपड़े रखें, जो भीगने पर हैवी न हों और हवा में जल्दी सूख भी जाएं.
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं उड़ा रहे ट्रिप पर फालतू पैसा? इन 5 गलतियों से बचें और बचाएं अपने हजारों रुपये


