लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold Mine: भारत की धरती से निकला सोना, जोनागिरी खदान के पहले गोल्ड बिस्कुट की बाजार में एंट्री, कितनी है कीमत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Jonnagiri Gold Mine: अब तक भारत में बिकने वाला ज्यादातर सोना विदेशों से आयात किया जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है. आंध्र प्रदेश की जोनागिरी (स्वर्णगिरि) गोल्ड माइन से निकला पहला 24 कैरेट गोल्ड बिस्कुट बाजार में बिक्री के लिए पहुंच गया है. हाल ही में इसे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लॉन्च किया था. ये कदम भारत में घरेलू गोल्ड प्रोडक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

कहां मिल रहा है बिस्कुट?
जोनागिरी गोल्ड माइन से तैयार किए गए गोल्ड बिस्कुट अभी तो आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर के वेंकटचलपति सर्राफा बाजार की कुछ ज्वेलरी दुकानों पर मिल रहा है. बाजार में आते ही इनकी अच्छी मांग देखने को मिली है और छोटे साइज के कई गोल्ड बिस्कुट शुरुआती दिनों में ही बिक गए.

फिर महंगा हुआ 18k, 22k, 24k का सोना? जानें आज चांदी के भी क्या हैं हाल

कितनी है कीमत?
ये गोल्ड बिस्कुट 50 ग्राम, 100 ग्राम और 500 ग्राम के तीन साइज में लॉन्च किया गया है. इनमें सबसे बड़ा 500 ग्राम का 24 कैरेट (999 प्योरिटी) गोल्ड बिस्कुट सबसे ज्यादा चर्चा में है. अभी इसकी कीमत मौजूदा बाजार भाव के अनुसार 75 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. बाकि वजन वाले सोने के बिस्कुट भी बाजार के भाव में मिल रहे हैं.

गोल्ड बिस्कुट की क्या है खासियत?
ये गोल्ड बिस्कुट भारत में गोल्ड माइनिंग के नए दौर की शुरुआत का प्रतीक है. ये 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध सोना है और बिस्कुट पर जोनागिरी गोल्ड माइन अंकित है साथ ही 500 ग्राम वाले बिस्कुट पर आंध्र प्रदेश का नक्शा भी बनाया गया है. इसकी एक खासियत ये भी है कि सोना पूरी तरह भारत की धरती से निकाला और प्रोसेस किया गया है. 

14 किलो वाला गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

क्यों खास है जोनागिरी गोल्ड माइन?
जोनागिरी गोल्ड माइन को भारत के प्राइवेट क्षेत्र की सबसे बड़ी गोल्ड माइनिंग परियोजनाओं में गिना जा रहा है. इस परियोजना से शुरुआत में हर साल सैकड़ों किलोग्राम सोने का उत्पादन होगा, जिसे आगे बढ़ाकर करीब 900 किलोग्राम सालाना करने की प्लानिंग है. इससे देश की आयातित सोने पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

क्या सस्ता मिलेगा भारतीय सोना?
सोना भारत में निकाला जा रहा है लेकिन फिलहाल इस पर वही टैक्स और GST लागू हैं जो दूसरे गोल्ड प्रोडक्ट्स पर लगते हैं. इसलिए अभी ग्राहकों को कीमत में कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment