लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे हत्याकांड:गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट, रटे थे पुलिस के सवालों के जवाब, सिया के खुलासों में और क्या? – Siya Searched Death Point On Google Memorized Answers Revealed In Police Investigation In Ketan Murder Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी और अपनी पूरी तैयारी पुख्ता की थी. उन्होंने केतन की हत्या कैसे करनी है… उसका पूरा रिहर्सल किया था. इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद वह कैसे सुरक्षित इस मामले से बाहर निकल सकते हैं, इसकी भी प्लानिंग पहले ही कर ली थी. पुलिस ने बताया कि सिया ने गूगल पर यह सर्च किया था कि आखिर घटना को कैसे अंजाम दिया जाए और इस घटना को अंजाम देने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी?

गूगल पर हत्या की योजना से जुड़े सवाल खोजती रही सिया

रिपोर्ट के मुताबिक, सिया ने केतन को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाने के लिए गूगल का सहारा लिया। उसने इंटरनेट पर यह तलाशा कि हत्या को किस तरह अंजाम दिया जाए और बाद में उसे हादसा कैसे दिखाया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उसकी बाकायदा रिहर्सल भी की थी।

गूगल पर खोजा था ‘डेथ पॉइंट’

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया ने स्वीकार किया कि उसने गूगल पर लोहागढ़ किले का ‘डेथ पॉइंट’ भी सर्च किया था। इतना ही नहीं, उसने किले की सबसे ऊंची और सुनसान जगह के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की थी, ताकि वारदात को अंजाम देने के लिए उपयुक्त स्थान चुना जा सके।

पुलिस से क्या कहना है, पहले ही कर ली थी तैयारी

जांच में यह भी सामने आया कि सिया और चेतन ने पहले से तय कर लिया था कि पुलिस पूछताछ के दौरान किन सवालों का क्या जवाब देना है और किन सवालों को टालना या घुमाना है। दोनों ने अपने जवाब इस तरह याद कर रखे थे कि शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस को उन पर शक हो गया। पुलिस के मुताबिक, शक से बचने के लिए दोनों ने वेश बदलने तक की योजना बनाई थी।

डिजिटल सबूत मिटाने की भी की कोशिश

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सिया और चेतन ने अपने मोबाइल फोन से चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की। उनका मकसद यह था कि यदि वे पुलिस के हाथ लग भी जाएं, तो उनके मोबाइल से कोई ऐसा सबूत न मिले जो हत्या की साजिश की पुष्टि कर सके।

ये भी पढ़ें: पुणे हत्याकांड: केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया? पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट

शादी टालने के लिए रची गई साजिश

पुलिस पूछताछ में सिया ने बताया कि उसे लगा था कि अगर केतन की हत्या हो जाती है तो उसे शादी टालने के लिए कम से कम तीन साल का समय मिल जाएगा। वहीं, उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी शादी के लिए दो से तीन साल का वक्त और चाहता था। दोनों को लगा कि इस स्थिति से निकलने का सबसे आसान तरीका केतन को रास्ते से हटाना है। सिया का कहना था कि यदि वह परिवार के सामने शादी से इनकार करती, तो उसे डर था कि इससे परिवार की समाज में बदनामी होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Philippines:स्कूल में गोलीबारी से मचा हड़कंप; सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने चलाईं गोलियां, दो घायल – Philippines Panic Ensues Following School Shooting; 7th-grade Student Opens Fire

Bihar:बिहार में कई Ias अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के डीएम भी बदले; जानिए किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली? – Bihar Several Ias Officers Transferred In Bihar Dm Of Some Districts Changed Begusarai Sitamarhi Bhojpur

ऑनलाइन गेम का ऐसा नशा:तीन बच्चों के पिता ने कर्ज लेकर लगाया पैसा, 40 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – 40-year-old Man Drowning In Online Gaming Debt Commits Suicide

Up:केमिकल से तैयार हो रहा पनीर और खोआ, पाम ऑयल से घी; जानें असली ‘माल’ की पहचान करने के चार तरीके – Up: Fake Paneer, Khoya And Ghee Exposed Four Easy Ways To Check The Real Deal At Home

हेमा मालिनी ने देखी ‘बंटवारा 1947’; बोलीं- ‘सनी देओल की एक्टिंग जबर्दस्त’; पोते करण की तारीफ में कही ये बात – Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note

24 दिन के संघर्ष की सफलता:cm हेमंत के फैसले पर देवेंद्र महतो क्या बोले, राहुल गांधी का जिक्र क्यों? – Jpsc Jssc Agitation Devendra Mahto Cm Hemant Soren Decision Exams Cancel Rahul Gandhi Mention In Jharkhand

Leave a Comment