लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

99 लाख की सब्सिडी पर घिरे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी:बोले- 2018 में किया था आवेदन; नियमों के तहत मिला लाभ – Union Minister Bhagirath Choudhary Clears Stand On 99 Lakh Subsidy Row Applied In 2018 Under Rules

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अजमेर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने खीरे की खेती के लिए NHB से मिली 99.60 लाख रुपये की सब्सिडी पर उठे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन 2018 में किया था, परियोजना पूरी तरह नियमों के तहत स्वीकृत हुई और इसमें उनका स्वयं का निवेश व बैंक ऋण भी शामिल है।


Union Minister Bhagirath Choudhary Clears Stand on 99 Lakh Subsidy Row Applied in 2018 under Rules

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

राजस्थान के अजमेर से भाजपा सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी खीरे की खेती के नाम पर करीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। मंत्री का दावा है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब भी दिए। आइए जानते हैं…


सवाल- आपके नाम पर NHB की योजना के तहत लगभग 99.60 लाख की सब्सिडी स्वीकृत होने की जानकारी सामने आई है। क्या यह सही है?

जवाब: जी, मुझे योजना के तहत सब्सिडी मिली है। इसमें कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। मैंने अपने प्रोजेक्ट पर सार्वजनिक रूप से बोर्ड लगाया हुआ है, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि यह परियोजना NHB की सहायता से संचालित है।

सवाल- इस सब्सिडी के संबंध में उठ रहे सवालों पर आपका क्या कहना है?

जवाब: अगर मेरे मन में कुछ गलत होता तो मैं इसे सार्वजनिक नहीं करता। सब कुछ नियमों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है।

सवाल- आपने इस परियोजना के लिए आवेदन कब किया था?

जवाब- मैंने इस परियोजना के लिए वर्ष 2018 में आवेदन किया था। यह कोई हालिया आवेदन नहीं है, बल्कि कई वर्षों से चल रही प्रक्रिया का परिणाम है।

सवाल- क्या इस परियोजना में आपका स्वयं का निवेश भी है?

जवाब- बिल्कुल। मैं स्वयं किसान हूं और इस परियोजना के लिए मैंने बैंक से ऋण भी लिया है। यह केवल सब्सिडी आधारित परियोजना नहीं है, इसमें मेरा अपना निवेश भी शामिल है।

सवाल- क्या इस परियोजना की स्वीकृति सामान्य प्रक्रिया के तहत हुई?

जवाब- हां, परियोजना की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और पात्रता के अनुसार पूरी की गई है। मुझे किसी विशेष छूट या विशेष सुविधा का लाभ नहीं मिला।

ये भी पढ़ें-  ‘मैंने कोई तथ्य नहीं छुपाया’: 99 लाख की सब्सिडी मिलने पर भागीरथ चौधरी ने दी सफाई; बोले- नियमों के तहत मिला लाभ

सवाल- हितों के टकराव को लेकर उठ रहे सवालों पर आपका क्या जवाब है?

जवाब- मेरे खिलाफ लगाए जा रहे कई दावे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। योजना की प्रक्रिया नियमों के अनुसार होती है और व्यक्तिगत स्तर पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया।

सवाल- क्या आप इस परियोजना से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने को तैयार हैं?

जवाब- जहां तक सरकारी नियम अनुमति देते हैं, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। मेरे प्रोजेक्ट पर लगी सूचना भी इसी पारदर्शिता का प्रमाण है।

सवाल- आम किसानों को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?

जवाब- सरकार की योजनाएं सभी पात्र किसानों के लिए हैं। जो भी किसान पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, वे आवेदन करें और आधुनिक बागवानी अपनाकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्रॉड अलर्ट:इस रक्षा बंधन जरा सी गलती और बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें कैसे बचें – Raksha Bandhan Fraud Alert: Ways To Avoid Fraud On Raksha Bandhan 2026 Fraud Se Kaise Bachein

862 से 958:बेटियों के स्वागत में बदल गया कठुआ, एक दशक में लिंगानुपात के लिहाज से राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा – Kathua Transformed In Its Welcome To Daughters

नैनीताल:साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया; अध्ययन का बड़ा अवसर – The Year’s Last Lunar Eclipse Is Today, But It Will Not Be Visible From India

शोक-दहशत और सन्नाटा:नेपाल की जलप्रलय छोड़ रही है बर्बादी के निशान, लहरों के साथ भारत आ रहे शव – Nepal’s Deluge Leaves A Trail Of Devastation; Bodies Washing Into India With The Currents.

Chandra Grahan 2026 Live:रक्षाबंधन पर आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और भारत पर असर – Chandra Grahan 2026 Live India Date And Time Lunar Eclipse Sutak Kaal Updates

टॉप न्यूज:आज रक्षाबंधन का पर्व; ट्रंप ने बदला ओंटारियो झील का नाम; दुबई में शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Leave a Comment