लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ketan Murder Case:’जन्मदिन का बहाना, किले की सैर और मौत का जाल’; केतन हत्याकांड की Fir में क्या खुलासे हुए? – Ketan Agarwal Murder Case Fir Reveals Shocking Details Against Fiancée Siya Goyal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब और भी सनसनीखेज होता जा रहा है। शुरुआत में लोहागढ़ किले से गिरकर हुई दुर्घटना मानी जा रही इस घटना ने अब कथित हत्या का रूप ले लिया है। केतन के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कई ऐसे आरोप लगाए गए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। एफआईआर के मुताबिक, मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

क्या एफआईआर में सिया गोयल के व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाए?

केतन अग्रवाल के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल ने 23 जून को पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर में दावा किया है कि सिया गोयल पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी। परिवार के अनुसार, सिया छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और अक्सर केतन से झगड़ा करती थी। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 4 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा रद्द होने के बाद सिया काफी नाराज हो गई थी और लगातार वहां जाने की जिद कर रही थी। परिवार का आरोप है कि सिया ने इसी यात्रा को लेकर केतन पर दबाव बनाया था।

एफआईआर में दर्ज जरूरी बातें-


  • केतन अग्रवाल के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल ने 23 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी।

  • परिवार ने आरोप लगाया है कि सिया गोयल पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी।

  • एफआईआर के अनुसार, सिया लगातार केतन पर लोहागढ़ किला घूमने जाने का दबाव बना रही थी।

  • 17 जून की रात सिया ने अपने जन्मदिन का हवाला देकर केतन को 18 जून को लोहागढ़ चलने के लिए तैयार किया था।

  • केतन की मां ने पहले यात्रा की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन सिया ने उनसे सीधे बात कर उन्हें मना लिया था।

  • 18 जून को केतन ने सिया को किवाले पुल से लिया और दोनों लोहागढ़ किले पहुंचे थे।

  • सुबह करीब 10:45 बजे सिया ने फोन कर केतन के खाई में गिरने की जानकारी परिवार को दी थी।

  • 21 जून को घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिवार ने दावा किया कि वहां से गलती से फिसलकर गिरने की संभावना बहुत कम है।

  • परिवार ने आरोप लगाया कि सिया का फोन अक्सर व्यस्त रहता था और वह चेतन चौधरी का बार-बार जिक्र करती थी।

  • एफआईआर में सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित प्रेम संबंध होने और केतन को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

क्या जन्मदिन का बहाना बनाकर केतन को लोहागढ़ ले जाया गया?

एफआईआर के मुताबिक, 17 जून की रात सिया ने व्हाट्सऐप कॉल कर अपने जन्मदिन का हवाला देते हुए केतन को अगले दिन घूमने चलने के लिए कहा। शुरुआत में केतन की मां राखी अग्रवाल ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद सिया ने खुद उनसे बात की और उन्हें मना लिया। 18 जून की सुबह केतन घर से निकला और पुणे-मुंबई हाईवे पर किवाले पुल के पास से सिया को साथ लेकर लोहागढ़ किले पहुंचा। सुबह करीब 10:45 बजे सिया ने केतन की मां को फोन कर बताया कि केतन खाई में गिर गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने केतन को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को दुर्घटना पर शक क्यों हुआ?

घटना के तीन दिन बाद, 21 जून को केतन के पिता और परिवार के अन्य सदस्य उस स्थान पर पहुंचे, जहां से केतन गिरा था। परिवार के साथ उसके दोस्त नवदीप जिंदल और तरुण मित्तल भी मौजूद थे। एफआईआर के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिवार ने निष्कर्ष निकाला कि वहां से किसी व्यक्ति का गलती से फिसलकर गिरना बेहद मुश्किल है। इसी दौरान परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सिया का फोन अक्सर व्यस्त रहता था और वह बार-बार चेतन चौधरी नाम के व्यक्ति का जिक्र करती थी। इससे परिवार को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का शक हुआ।

क्या प्रेम संबंध के कारण रची गई हत्या की साजिश?

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित प्रेम संबंध थे और केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची। लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में दोनों को नामजद किया गया है और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। केतन के पिता ने बताया कि दोनों की फरवरी में सगाई हुई थी और 6 जून को बाली में प्री-वेडिंग शूट की योजना भी थी, लेकिन पासपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण यात्रा रद्द हो गई थी।

जांच अब किस दिशा में आगे बढ़ रही है?

पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है। सिया गोयल के छोटे भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस ने सिया के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक कई अहम लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुबह 3 बजे सिनेमाघर पहुंचे दर्शक, डीजे के साथ ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का मनाया जश्न; क्या फिल्म देखकर हुए निराश? – Toxic Release Yash Fans Celebrate Film As Festival Reached To Cinema In Early Morning

‘चोली के पीछे..’ ने लगा दिया था ठप्पा, महिला समानता दिवस पर इला अरुण ने की मन की बात; बोलीं- समाज से दबती नहीं – Ila Arun Talks About Feminism And Place Of Women In Industry In A Exclusive Interview On Womens Equality Day

न्यूयार्क में तिलक से स्वागत:मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संबोधन; मोहन भागवत के तीन देशों के दौरे पर टिकी नजरें – Welcomed With Tilak In New York Madison Square Garden Rss Chief Arrived Us On First Leg Of Three Nation Tour

रक्षा बंधन से पहले हैवान बना भाई:दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद; पहले बड़ी फिर छोटी को मारी गोली, तस्वीरें – Brother Murdered Two Sisters Before Raksha Bandhan In Roorkee Incident Sends Shockwaves Through Area

सीट का समीकरण:कांठ में पिछले 5 चुनाव में 4 अलग दल जीते, अब तक कोई हैट्रिक नहीं लगा सका, ऐसा है यहां का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Moradabad Kanth Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

एक्सप्लेनर:परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को सीएम विजय ने क्यों किया रद्द, क्या था पूरा प्लान और अब आगे क्या? – Why Did Cm Vijay Scrap The Parandur Greenfield Airport Project, What Was The Plan And What Happens Next?

Leave a Comment