लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिद्धार्थ निगम ने परिवार के साथ भीमाशंकर मंदिर में टेका माथा, तस्वीरें शेयर कर लिखा- हर हर महादेव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर के दर्शन किए. इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किए. साथ ही मंदिर और अपनी यात्रा को लेकर दिल की बात भी लिखी. आइए जानते हैं सिद्धार्थ निगम के करियर और भीमाशंकर मंदिर से जुड़ी खास बातें.

मंदिर में दर्शन और फैंस से मुलाकात

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में एक्टर मंदिर के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं. एक क्लिप में वो फैंस के साथ पोज देते और एक छोटे से स्टॉल पर मक्का भूनते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

सिद्धार्थ ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘भीमाशंकर मंदिर में भगवान के दर्शन करके धन्य महसूस करड़़ रहा हूं. यहां आने से जो शांति, आस्था और शक्ति मिलती है, उसके लिए आभारी हूं. हर हर महादेव!’

ये भी पढे़ं: गौतम की गंदी चाल में फंसा अंश, मीरा की साजिश का पर्दाफाश कर देगी पुष्पा

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है भीमाशंकर मंदिर

भीमाशंकर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और ये महाराष्ट्र के पुणे जिले के भीमाशंकर गांव में स्थित है. ये एक प्रमुख तीर्थ स्थल है और यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मौजूद है.

प्रयागराज में जन्मे 25 वर्षीय सिद्धार्थ निगम, आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3’ में युवा साहिर और समर, ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में युवा मौर्य राजकुमार अशोक, ‘चंद्र नंदिनी’ में राजकुमार बिंदुसार और ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ में अलादीन के रोल के लिए जाने जाते हैं.

‘धूम 3’ से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद, सिद्धार्थ ने वर्ष 2014 में पौराणिक ड्रामा सीरीज ‘महा कुंभ: एक रहस्य, एक कहानी’ से टीवी पर आए और छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा बन गए. उन्हें ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ सीरीज से उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली. 

ये भी पढे़ं: रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, पहाड़ जैसा कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

हालिया काम

सिद्धार्थ निगम ‘झलक दिखला जा 9’, ‘पेशवा बाजीराव’ और ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ में भी नजर आए. मार्च 2022 में उन्होंने ‘तुम मिली’ गाने के साथ सिंगर और गीतकार के तौर पर शुरुआत की. सिद्धार्थ 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी दिखे थे.

उनके हालिया काम में क्राइम-ड्रामा-थ्रिलर सीरीज ‘कप्तान’ शामिल है. इसमें साकिब सलीम, अनुष्का कौशिक, आरिफ जकारिया, कविता कौशिक, सिद्धार्थ निगम और वरुण बडोला मुख्य भूमिकाओं में हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment