लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cocktail 2 BO Collection: 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर है ‘कॉकटेल 2’, फिर भी नहीं हुई हिट, 71% वसूला बजट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Cocktail 2 Box office Collection: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गई थी. इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है और ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद भी फिल्म बंपर कमाई कर रही है. ये 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है, इसके बाद भी इसे हिट का टैग नहीं मिल पाया. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितने प्रतिशत बजट वसूल लिया है.

‘कॉकटेल 2’ का 8वें दिन का कलेक्शन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 8वें दिन भी धांसू कमाई की. ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद भी शाहिद की फिल्म की कमाई नहीं थमी. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी कि 8वें दिन 4.5 करोड़ का बिजनेस किया. मेकर्स ने अक्षय की फिल्म की रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ की एक पर एक फ्री टिकट का ऑफर दे दिया था, जिसका इसे भरपूर फायदा मिला है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, ‘हैवान’ की रिलीज डेट कंफर्म

5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है ‘कॉकटेल 2’

‘कॉकटेल 2’ 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है और वर्ल्डवाइड ये जल्द ही ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ चौथे नंबर पर भी आ जाएगी. इसी के साथ ही शाहिद कपूर की भी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी. कोईमोई के मुताबिक, 7 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 122.14 करोड़ पहुंच गया है. जबकि 8 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 78.81 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ‘ओ रोमियो’ का नेट कलेक्शन 83.35 करोड़ है.

नहीं मिला हिट का टैग, इतना वसूला बजट

‘कॉकटेल 2’ ने भले ही वर्ल्डवाइड 122 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है लेकिन फिर भी इसे हिट का टैग अब तक नहीं मिल पाया है. इसकी वजह है कि फिल्म नेट कलेक्शन के हिसाब से अब तक बजट तक वसूल नहीं पाई है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का बजट 110 करोड़ है, जबकि फिल्म का नेट कलेक्शन 78.81 करोड़ पहुंचा है. इस लिहाज से फिल्म बजट का केवल 71.65% ही वसूल पाई है.

यह भी पढ़ें: OTT से थिएटर तक, फ्राइडे को रिलीज हुईं ये 7 फिल्में और 2 सीरीज, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

‘कॉकटेल 2’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के बारे में बात की जाए तो ये सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. हालांकि, रश्मिका मंदाना के मुताबिक, फिल्म की कहानी का फर्स्ट पार्ट से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही कैरेक्टर्स का. ये उससे काफी अलग है. लेकिन सिर्फ इसका सीक्वल है. इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. इसके जरिए इनकी तिकड़ी पहली बार पर्दे पर साथ में दिखाई दी. ये एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सलमान खान की ‘SVC63’ में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, 19 साल पहले शाहरुख़ संग भी मचा चुकी हैं धूम

‘स्पाइडर मैन’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म

Divaa Vanjari: कौन हैं दीवा वंजारी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात, देखें ग्लैमरस फोटोज

Awarapan 2 Live Update: ‘आवारापन 2’ करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

‘मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना…’ ‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

Leave a Comment