लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cm Yogi Noida Visit Live:इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को नई उड़ान, अंबर और एसेंट के प्लांट का शिलान्यास – Cm Yogi In Noida Live Updates: Launch Mega Development Projects Lay Foundation Crores Industrial Investments

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:08 PM, 27-Jun-2026

जंगलराज से मंगलराज की ओर बढ़ चुका है जेवर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जिस जेवर क्षेत्र की पहचान अविकास और असुरक्षा से होती थी, आज वही क्षेत्र “जंगलराज से मंगलराज” की ओर बढ़ चुका है। यहां तेजी से औद्योगिक निवेश हो रहा है, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है और आसपास का इलाका देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश देश का मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। देश में बनने वाले लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल फोन अकेले उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग में हो रहा निवेश प्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

01:54 PM, 27-Jun-2026

सीएम योगी के हाथों इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिली नई उड़ान

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र शुक्रवार को एक बार फिर बड़े निवेश का गवाह बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यमुना सिटी के सेक्टर-10 में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अंबर इंटरप्राइजेज और एसेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया। इन अत्याधुनिक इकाइयों में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) सहित इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। करीब 6,745 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास हुआ था और अब इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी नई परियोजनाओं की शुरुआत प्रदेश को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं तथा उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

01:24 PM, 27-Jun-2026

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। 

01:10 PM, 27-Jun-2026

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ यमुना सिटी के सेक्टर-10 पहुंच गए हैं। सीएम यमुना सिटी में 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

12:42 PM, 27-Jun-2026

रेनीवेल व दो सीवर लाइनें 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो सीवर लाइनें तथा यमुना तट पर 18.40 करोड़ रुपये से पुनर्जीवित रेनीवेल-4 परियोजना का भी लोकार्पण किया जाएगा।

12:25 PM, 27-Jun-2026

नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री दोपहर बाद सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के सात मंजिला नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2015 में शुरू हुए इस भवन का निर्माण अब पूरा हुआ है। इसके निर्माण में 390 करोड़ रुपये की लागत आई है।

11:58 AM, 27-Jun-2026

10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि असेंट-के सर्किट्स ईएमसी-2.0 में निर्माण शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी। वहीं सेल सोलर पी-6 का संयंत्र उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां सोलर सेल का निर्माण किया जाएगा। अभी प्रदेश में केवल सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होता है। इन तीनों निवेशों से यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर करीब 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। 

11:56 AM, 27-Jun-2026

15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) पहुंचेंगे, जहां 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 3,250 करोड़ रुपये की लागत से असेंट-के सर्किट्स संयुक्त उपक्रम का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं सेमीकंडक्टर सर्किट निर्माण संयंत्र, 3,520 करोड़ रुपये के निवेश से अंबर एंटरप्राइजेज का होम एप्लायंसेज एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण प्लांट तथा 8,253 करोड़ रुपये की लागत से सेल सोलर पी-6 का पांच गीगावाट का सोलर सेल और पांच गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शामिल हैं।

11:49 AM, 27-Jun-2026

CM Yogi Noida Visit Live: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को नई उड़ान, अंबर और एसेंट के प्लांट का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यमुना सिटी में 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन निवेशों से करीब 10 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। वहीं, नोएडा में 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण और 2,478 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगलूरू:एनएलएसआईयू ने रद्द किया दीक्षांत समारोह, छात्रों को अब कैसे मिलेगी डिग्री? जानें क्या है पूरा मामला – Nlsiu Cancels 2026 Convocation Amid Student And Alumni Opposition Over Bci Chairman, Cji Presence

यात्रीगण ध्यान दें:कल से इस रूट की कई ट्रेनें 4 सितंबर तक कैंसिल, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट – Railway Cancelled Trains List Kanpur Delhi Route Some Trains Cancelled From 28 August 2026 To 4 September 2026

महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी – Maharashtra Cyber Cell Very Active: Samay Raina Jokes After Being Honoured By Cm

हरियाणवी गायक की हत्या में नया अपडेट:’अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था, सबका नंबर..’; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी – Haryanvi Singer Murder New Update Ankit Had Sided With Our Enemies Gogi Gang Claims Responsibility

कंगना ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन की आलोचना पर दी सफाई, नसीहत देते हुए बताया त्योहार का मतलब – Kangana Doubles Down On Criticism Of Kritis Ad Says Festival Is Not Just Aesthetic Stuff

स्वाइन फ्लू और डेंगू डबल अटैक:नोएडा में आज 20 नए केस, अब तक 140 मरीज; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – Swine Flu And Dengue Rises In Gautam Buddha Nagar Number Of Infected Patients Reaches 140

Leave a Comment