लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

beijing plane crash hit 109 tallest building video viral China version of 9/11 Terrorist attack | बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल, यूजर्स बोले

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन की राजधानी बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टावर’ (CITIC Tower) से शुक्रवार (26 जून 2026) को अचानक एक विमान टकरा गया. इस हादसे में गगनचुंबी इमारत को काफी नुकसान पहुंचा और विमान का मलबा नीचे जमीन पर आ गिरा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीजिंग के गुओमाओ जिले की इस 109 मंजिला इमारत को चाइना जून भी कहा जाता है.

बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान

ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान टावर के एक हिस्से से टकराया, जिससे इमारत की करीब दो खिड़कियां टूट गईं और टक्कर लगते ही विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए. विमान का हिस्सा ऊपर से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा हैं, जबकि जमीन पर फैले मलबे से धुआं उठता नजर आ रहा है.

इस हादसे के बाद तुरंत पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डिंग के आसपास भारी संख्य में पुलिस को तैनात किया गया है. वहां से गुजरने वाले लोगों को इमारत की तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड करने से रोक रही है. राहत बचाव कार्य को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग के आसपास की कई सड़कों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है.

एक इंजन वाला हल्का विमान टावर से टकराया

स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस हादसे में हताहत हुए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है और न ही प्लेन में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी दी गई है. फ्लाइटराडार24′ के रिकॉर्ड से पता चला है कि यह एक ‘सनवर्ड SA60L ऑरोरा’ विमान था. यह दो सीटों वाला और एक इंजन वाला हल्का खेल विमान है, जिसे चीन की ‘स्टारएयर एयरक्राफ्ट कंपनी’ ने बनाया है. बीजिंग में किसी भी छोटे विमान को उड़ाने के लिए सिविल एविएशन अथॉरिटी और चीन की वायु सेना दोनों से मंजूरी लेनी पड़ती है.

बीजिंग ने हाल ही में अपने एयरस्पेस को लेकर बेहद कड़े नियम लागू किए हैं, जिसके तहत बिना अनुमति के मनोरंजन के लिए विमान या ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक है. राजधानी में ड्रोन उड़ाने, बेचने या किराए पर देने पर भी पाबंदी है, केवल ‘यानकिंग’ जिले को ड्रोन टेस्टिंग के लिए अलग से मंजूरी दी गई है.

Mona Jin नाम की यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘यह चीन का 9/11 जैसा रूप है? कितना डरावना है.’ 9/11 अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा और भयानक आतंकवादी हमला था। आतंकियों ने दो विमानों को न्यूयॉर्क शहर की शान कही जाने वाली गगनचुंबी इमारतों- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ और साउथ टावर से टकरा दिया. 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती

वेनेजुएला में जुड़वा भूकंप से अब तक 589 लोगों की मौत और करीब 3,000 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ईरान ने फिर बढ़ाई टेंशन, हॉर्मुज से तीन टैंकर को वापस भेजा, अब अमेरिका को दी ये नई धमकी

क्यों भारतीय विरासत में पहचान खोज रहा पाक, सिंधु जल के लिए दुनिया का ध्यान खींचना नई चाल? ब्रिटेन आया मदद को आगे

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान ने किए 4 ड्रोन हमले, भड़के ट्रंप- ‘डील का कर रहा मूर्खतापूर्ण उल्लंघन’

PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन

Leave a Comment