लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ulbc:’दुनिया को भारत पर भरोसा, अब दिखाना होगा दम’; Uk इंडिया बिजनेस काउंसिल की बैठक में बोले पीयूष गोयल – World Trusts Indi Now We Must Demonstrate Our Strength Piyush Goyal At The Uk India Business Council Meeting.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के सदस्यों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक की। इसके साथ ही प्रमुख वैश्विक संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

चर्चा का उद्देश्य क्या है?


केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि चर्चा का मुख्य उद्देश्य नए अवसरों को खोलना था। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के सदस्यों के साथ एक संवादात्मक लंच मीटिंग हुई, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा ग्रुप, एचएसबीसी,  प्रूडेंशियल और बेकर मैकेंजी सहित प्रमुख वैश्विक संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ भारत-यूके विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। चर्चा का मुख्य केंद्र नए अवसरों को खोलना, निवेश में तेजी लाना और साझा विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को और मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना था।’

परिवर्तनकारी विकास की वकालत करते हुए और उद्योग जगत के नेताओं से अब तक अनछुए क्षेत्रों में विस्तार करने और उद्यम करने का आग्रह करते हुए गोयल ने कहा है कि दुनिया को भरोसा है कि भारत यह कर सकता है और उसे करना ही चाहिए। ब्रिटेन की यात्रा पर आए केंद्रीय मंत्री ने बिजनेस प्लेनरी सेशन में भाग लिया, जहां उन्होंने व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास के अवसरों पर चर्चा करने के लिए उद्योग जगत के नेताओं और हितधारकों के साथ बातचीत की।

किसने भारत के साथ अन्याय किया है?


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिच, मूडीज और एसएंडपी जैसी वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भारत के साथ अन्याय किया है। उन्होंने भारत की विकास गाथा के साथ-साथ देश के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों और उसकी क्षमताओं को पर्याप्त रूप से मान्यता नहीं दी है। उन्होंने ब्रिटेन को निर्यात बढ़ाने का आह्वान किया। इसके साथ ही कहा कि वहां बहुत संभावनाएं हैं। भारत को बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री ने 15 जुलाई को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के आगामी कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तेजी से प्रगति करने के लिए सहयोग, समन्वय और साझेदारी पर जोर दिया। मंत्री ने उच्च विकास महत्वाकांक्षा रखने और उसी के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा ‘मुझे पूरा विश्वास है कि अब हम जो कुछ भी हासिल करेंगे। वह बहुत मूल्यवान साबित होगा। अक्सर हम अपने आरामदेह माहौल में भटक जाते हैं और समय बीत जाता है। फिर हम वही घिसी-पिटी सोच में पड़ जाते हैं कि 5, 7 या 10% की वृद्धि होने पर ही सफलता का दावा कर लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार आमतौर पर 4 से 6% या 5% की दर से बढ़ता है। अगर एक राष्ट्र के रूप में हमारी महत्वाकांक्षा का स्तर यही रहा, तो यह उस भरोसे का घोर विश्वासघात होगा जो आज दुनिया हम पर रखती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एच1एन1:दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2446 मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश; फरीदाबाद में मिले नए छह केस – H1n1 2,446 Swine Flu Patients In Delhi And 138 New Swine Flu Cases In 24 Hours

भारत का कड़ा जवाब:रोहिंग्या पर संयुक्त राष्ट्र समिति की रिपोर्ट को बताया दुर्भावनापूर्ण, क्या है पूरा मामला? – India Rejects Un Body Report Rights Violations Ethnic Groups Rohingya Refugees

डीन एल्गर का बड़ा एलान:दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान लेंगे संन्यास, 2026 के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा – Dean Elgar To Retire From All Forms Of Cricket At End Of 2026 Season

सीआईए प्रमुख की मॉस्को यात्रा:यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप, क्या निकलेगा नतीजा? – Cia Chief John Ratcliffe Moscow Visit Trump Ukraine War- Russia

नेपाल में बाढ़:सीएम धामी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा, उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी – Floods In Nepal Cm Dhami Assures All Assistance Helpline Number Issued For People Of Uttarakhand

नेपाल में बाढ़:भूकंप के झटके से ग्लेशियर टूटने की आशंका, ल्हेन्दे नदी का रुका रास्ता और मच गई मौत की तबाही – Bhotekoshi Flood Ice Avalanche Glacial Lake Tibet Gyirong Port Mudslide

Leave a Comment