एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अगली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।
क्या है ट्रेलर में खास?
टीजर की शुरुआत एक बड़े प्रदर्शन से होती है, जहां किसान और आम लोग सड़कों पर उतरकर वकील अर्चना (काजल अग्रवाल) के खिलाफ विरोध करते नजर आते हैं। भीड़ उनकी गिरफ्तारी की मांग करती है और गुस्से में उनके पोस्टरों पर कालिख पोतती दिखाई देती है।
इसके बाद कहानी कोर्टरूम में पहुंचती है। यहां श्रेयस तलपड़े का किरदार योगेश पांडे अपनी 7 साल की बेटी की मौत के लिए न्याय मांगता है। उसका कहना है कि उसकी बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई है।


