Numerology: हम सभी यह चाहते हैं कि जीवन में हमें हर सफलता, खुशी और तरक्की मिले. इसके लिए हम दिन-रात मेहनत करते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार ऐसा लगता है कि अगर किस्मत का साथ मिल जाता तो बात ही बन जाती. अगर आपके दिमाग में भी कभी यह ख्याल आया है, तो बता दें कि इसी जगह पर अंक ज्योतिष काम में आता है. अंक ज्योतिष की अगर मानें, तो आपके जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि यही आपके पूरे जीवन की दिशा तय कर सकती है. इसके अनुसार हर एक जो नंबर होता है, उसकी अपनी एक अलग एनर्जी होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बेहद ही आसान शब्दों में समझाने जा रहे हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार कौन सी तारीखें सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित होती हैं और ऐसा होने के पीछे कारण क्या है.


मूलांक क्या होता है और इसे कैसे निकालें?
अगर आप भाग्यशाली तारीखों के बारे में जानने के लिए आए हैं, तो उससे पहले आपके लिए यह समझना जरूरी है कि आपका मूलांक क्या है. आपका मूलांक आपके जन्म की तारीख का जोड़ होता है. उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5 = 6 होगा. अगर आपका जन्म 29 तारीख को हुआ है, तो 2+9 = 11, और फिर 1+1 = 2 होगा. इस जोड़ के हिसाब से आपका मूलांक 2 कहलाएगा. अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक होते हैं और हर मूलांक के लिए कुछ खास तारीखें वरदान की तरह साबित होती हैं.
यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज
सबसे भाग्यशाली तारीखें और उनका महत्व
अंक ज्योतिष में कुछ तारीखों को बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली और शुभ माना गया है. अगर आप इन तारीखों पर कोई नया काम शुरू करते हैं, तो सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.
मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख
अगर आपको नहीं पता तो बता दें मूलांक 1 का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है. सूर्य सफलता, मान-सम्मान और लीडरशिप का प्रतीक होता है. इसलिए, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को बहुत भाग्यशाली माना जाता है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो ये तारीखें आपके लिए सबसे अच्छी और शुभ साबित हो सकती हैं.
मूलांक 3 यानी 3, 12, 21 और 30 तारीख
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का संबंध गुरु यानी कि बृहस्पति से होता है. गुरु को ज्ञान, बुद्धि और किस्मत का फैक्टर माना जाता है. इस वजह से 3, 12, 21 और 30 तारीखें बेहद ही शुभ साबित होती हैं. अगर आप पढ़ाई-लिखाई, इन्वेस्टमेंट या किसी नए कोर्स की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इन तारीखों को चुनना आपके फ्यूचर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं.
मूलांक 9 यानी 9, 18 और 27 तारीख
मूलांक 9 में जन्मे लोगों का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे एनर्जी, साहस और जीत का प्रतीक माना गया है. अंक ज्योतिष में 9, 18 और 27 तारीख को सबसे ज्यादा एनर्जेटिक और भाग्यशाली माना गया है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है या आप जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई सौदा करना चाहते हैं, तो ये तारीखें आपको बड़ा फायदा दिला सकती हैं.
यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज
अपने मूलांक के अनुसार कैसे चुनें सही तारीख?
ऊपर बताई गई तारीखों के अलावा, हर व्यक्ति के लिए उसके मूलांक के फ्रेंडली नंबर्स भी भाग्यशाली साबित होते हैं.
- मूलांक 2 और 7 वालों के लिए किसी भी महीने की 2, 7, 11, 16, 20 और 25 तारीखें सबसे बेहतर साबित होती हैं.
- मूलांक 5 वालों के लिए किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीखें सबसे ज्यादा लकी साबित होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका स्वामी बुध है जो बिजनेस में सफलता देता है.
- मूलांक 6 वालों के लिए महीने की 6, 15 और 24 तारीखें प्यार, सुख-सुविधा और कला के क्षेत्र में सफलता लेकर आती हैं.
यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान
The post आपकी जन्मतिथि में छिपा है किस्मत का राज, जानें कौन-सी तारीखें मानी जाती हैं सबसे भाग्यशाली appeared first on Prabhat Khabar.

