लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा:रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलस गए – Ratlam-muharram-tazia-high-tension-line-accident-two-dead-15-injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल भी हुए हैं। घायलों व झुलसे हुए लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। वहीं, अनेक लोग ताजिए के आसपास चल रहे थे। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और करंट की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलसकर नीचे गिर गए।


अस्पताल में घायलों और झुलसे हुए लोगों का उपचार करते हुए डॉक्टर्स।

करंट लगने से कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उठाया और निजी वाहनों से रतलाम जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा और जिला अस्पताल में 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा को मृत घोषित किया गया।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग नीचे गिरे हुए और अन्य लोग उन्हें उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। वहीं, कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी पहले जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा प्रभावित लोगों के इलाज में मदद की।

हदसे में प्रभावित अख्तियार, अनस और रहीम खान उपचार रत हैं।

इन्हें कराया गया भर्ती

हादसे का शिकार हुए 40 वर्षीय अख्तियार खान पिता बाबू खान, 17 वर्षीय अनस पिता अकरम खान, 30 वर्षीय शकील पिता हमीद मंसूरी, 35 वर्षीय रईस पिता अमजद खान, 31 वर्षीय मोहम्मद खान पिता सड्डू खान, 35 वर्षीय वाहिद खान पिता राशिद खान, 27 वर्षीय अरबाज खान पिता यूसुफ खान, 22 वर्षीय इब्राहिम पिता मोहम्मद हनीफ, इरफान, 26 वर्षीय फारूख पिता मुख्तियार खान, सभी निवासी ग्राम हतनारा तथा 25 वर्षीय रहीम पिता आजाद खान निवासी ग्राम कुशलगढ़ को मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को निजी अस्पताल भी ले जाया गया।


हादसे को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में पकड़ाई नकली शराब की फैक्ट्री, महंगे ब्रांड्स की हूबहू नकल, स्प्रिट भरकर हो रही सप्लाई

ताजिया लेकर आगे बढ़े और करंट फैल गया

प्रत्यक्षदर्शी सुल्तान खान निवासी ग्राम कुशलगढ़ ने बताया कि उसके मामा अख्तियार खान ग्राम हतनारा में रहते हैं। वह ताजिए देखने ग्राम हतनारा आया था। वह ताजियों के चल समारोह के साथ चल रहा था। मेवाती मोहल्ले में कुछ लोग ताजिया उठाकर थोड़ा आगे बढ़े, तभी हाईटेंशन लाइन से ताजिए में करंट फैल गया। इससे 15 से 17 लोग झुलस गए और घायल हो गए। गिरने के कारण भी कई लोगों को चोटें आईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। झुलसे और घायल लोगों को हम अस्पताल लेकर पहुंचे।

एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि ग्राम हतनारा में ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे कई लोग झुलस गए। एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज और दूसरे व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हुई है। छह-सात लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुरुआती तौर पर यही जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hospital Once Again Echoed With The Sounds Of Three Newborns; A Seven-month-pregnant Woman Gave – Madhya Pradesh News

Ayodhya:रामलला के दरबार पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बोले- सुख-समृद्धि की करेंगे कामना – Ayodhya: Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Arrives At Ram Lalla’s Sanctum

निहंगों की एंट्री से देहरादून में तनाव:सीमाओं पर निगहबानी के बीच शहर में घुसा जत्था, पुलिस-इंटेलिजेंस की चूक – Nihang March Nihang Entry Into Dehradun Raises Questions Over Border Security And Intelligence Coordination

Venezuela Earthquake Live News:वेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी – Venezuela Earthquake Live News Update Death Toll Caracas Devastation Building Collapse Casualties Rescue Photo

बाल्टी में डुबोकर गर्भवती पत्नी का कत्ल:2025 में शादी, अक्सर होता था विवाद, महीने भर पर पहले नए घर में थे आए – Pregnant Wife Murdered By Drowning In A Bucket In Faridabad

Ayodhya:राममंदिर चढ़ावा चोरी में सुबूतों के आधार पर बढ़ेंगे आरोपी, विवेचना के लिए गठित होगी टीम – Ayodhya: Number Of Accused In Ram Mandir Offering Theft Case To Rise Based On Evidence

Leave a Comment