- यूबीएस: 2026 तक सोने की कीमत $5500/औंस तक पहुंच सकती है.
- केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाने हेतु लगातार सोना खरीद रहे हैं.
- फेड दर कटौती और संस्थागत निवेश भी कीमतों को बढ़ाएगा.
- वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने पर सोना $7200/औंस तक पहुँचने की क्षमता रखता है.
Gold Price Outlook: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) का ऐसा मानना है कि भले ही सोने की कीमतों में अभी तेज गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आने वाले समय में इसमें बंपर उछाल आ सकता है. अपनी नई रिपोर्ट में यूबीएस ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत साल 2026 के अंत तक यानी कि अगले छह महीनों में अपने मौजूदा स्तर से लगभग 36% उछलकर 5500 डॉलर प्रति औंस के लेवल तक पहुंच सकती है.
ब्रोकरेज ने लॉन्ग टाइम बेसिस पर सोने के लिए 5500 डॉलर प्रति औंस का टारगेट सेट किया है. यूबीएस ने इतना तक कह दिया है कि अगर वैश्विक अनिश्चितता या ऋण संकट आसगे बढ़ती है, तो सोना 7200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का दम रखता है. बता दें कि अभी सोने की कीमत 3970 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है.
ब्रोकरेज को क्यों इतना भरोसा?
सोना इस साल जनवरी के महीने में अपने ऑल-टाइम हाई (5589 डॉलर) से अब तक करीब 28% तक टूट चुका है. हालांकि, बावजूद इसके सोने की रिकवरी पर यूबीएस को पूरा भरोसा है. यूबीएस को कीमत में उछाल का इतना भरोसा इसलिए है क्योंकि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक- खासतौर पर चीन और उज्बेकिस्तान, अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए लगातार सोना खरीद रहे हैं. अगर 750-1000 मीट्रिक टन सोने की खरीद का यही सिलसिला जारी रहा, तो कीमतों को निचले स्तर पर सपोर्ट मिलेगा.
यूबीएस का यह भी मानना है कि भले ही अभी अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों को लेकर कड़ा रुख अपनाए हुए हैं, लेकिन आर्थिक विकास की रफ्तार जैसे ही धीम पड़ेगी फेड रिजर्व को ब्याज दरों में कटौती करनी ही पड़ेगी. इससे सोने की कीमतें फिर से रफ्तार पकड़ेगी. यूबीएस का मानना है कि कीमत में हालिया गिरावट के चलते गोल्ड ETF से आउटफ्लो जरूर हुआ है, लेकिन कीमतों के निचले स्तर पर आते ही हो सकता है कि संस्थागत निवेशक बड़े पैमाने पर खरीदारी शुरू कर दे. इससे मांग बढ़ेगी और कीमतों में तेजी आएगी.
प्रति 10 ग्राम कितनी बढ़ जाएगी कीमत?
यूबीएस के 36% बढ़ोतरी के हिसाब से कीमत अगले छह महीनों में 10 ग्राम सोना (1 तोला) सोने की कीमत लगभग 51500-52000 रुपये तक बढ़ जाएगी. अभी सोने की औसत कीमत प्रति 10 ग्राम 1,44,000 है. यानी कि अगले छह महीनों में कीमत 1,95,840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है. यानी कि सोना अगले छह महीनों में 2,000,00 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें:
