लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

38 लाख रोजगार और $48 बिलियन का निवेश, PM मोदी से मिले एंडी जेसी, अमेजन का भारत पर बड़ा दांव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Andy Jassy meets PM Modi: Amazon के CEO एंडी जेसी इस वक्त भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. साथ ही कई बड़े बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत की और Amazon Now के माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर का दौरा किया. उन्होंने भारत में ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, AI, लॉजिस्टिक्स और एंटरटेनमेंट जैसे सेक्टर में कंपनी के लगातार और लंबे समय के निवेश पर जोर दिया. इस क्रम में उन्होंने आज पीएम मोदी से भी मुलाकात की. 

अमेजन का भारत पर बंपर दांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान एंडी ने साल 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया. साथ ही इससे देश में 38 लाख लोगों को रोजगार मिलने की भी बात कही. उनका ऐसा कहना भारत में अमेजन के अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धताओं में से एक है. पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान एंडी ने भारत में अगले पांच सालों के दौरान कंपनी के पहले घोषित 35 अरब डॉलर के निवेश लक्ष्य को बढ़ाकर अब 48 अरब डॉलर कर दिया है. इसमें 13 अरब डॉलर का नया टॉप-अप निवेश भी शामिल है. 

लाखों लोगों को मिलेगी नौकरी

कंपनी ने साल 2030 तक भारत में कुल 38 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया, जो मौजूदा 28 लाख के आंकड़े से 10 लाख ज्यादा है. कुल मिलाकर अमेजन का भारत में साल 2010 से 2030 के बीच का कुल संचयी निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा. 

किन सेक्टर्स पर दिया जाएगा जोर? 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ अपनी मीटिंग में जेसी ने महाराष्ट्र में कंपनी के कई अहम ऑपरेशंस का जिक्र किया, जिनमें अमेजन वेब सर्विसेज़ (AWS) का भारत का पहला इंफ्रास्ट्रक्चर रीजन और मुंबई व पुणे में टेक्नोलॉजी और ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों की बढ़ती संख्या शामिल है.

अमेजन के मुताबिक, चर्चा के दौरान इस बात पर खासतौर पर फोकस किया गया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स में निवेश राज्य के व्यवसायों को आगे बढ़ने, नए बाजारों तक पहुंचने और वैश्विक स्तर पर मुकाबला करने में मदद कर रहा है.

कंपनी ने स्थानीय विक्रेताओं और निर्माताओं के लिए एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने वाली पहलों और युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने वाले स्किलिंग प्रोग्राम के जरिए महाराष्ट्र की डिजिटल अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने की अपनी कोशिशों पर भी जोर दिया. 

ये भी पढ़ें:

एलन मस्क के हाथ से गया ‘ट्रिलियनेयर’ का रिकॉर्ड, एक दिन में गंवाए 11.14 लाख करोड़; अब कितनी है दौलत?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment