
Indian Embassy Release Advisiory about Iran Trip: क्या मिडिल ईस्ट में फिर से कुछ होने जा रहा है. भारतीय दूतावास ने तेहरान में एक एडवाइजरी जारी की है. साथ ही भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. दूतावास में अपनी गाइडलाइन में भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है.
अगली ईरान यात्रा से बचें भारतीय नागरिक: दूतावास
भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है. वे अगली सूचना तक ईरान यात्रा से बचें. इसके अलावा दूतावास की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में रह रहे हैं. जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें. हर समय सतर्क रहें. हालात पर नजर रखें.
स्थानीय घटनाक्रम पर नजर रखें भारतीय नागरिक: दूतावास
इसके अलावा दूतावास से कहा गया है कि उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे भरोसेमंत्र सोर्स से स्थानीय घटनाक्रम पर नजर रखें. स्थानीय अधिकारियों के सभी निर्देशों का पालन करें.
दूतावास ने जानकारी रजिस्टर करने के दिए निर्देश
दूतावास की नई गाइडलाइन के मुताबिक, सभी भारतीय नागरिकों और वहां आने वाले लोगों को जोरदार सलाह दी जाती है. वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी रजिस्टर कराएं.
आगे की एडवाइजरी पर वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर रखें: दूतावास
इसके अलावा दूतावास की तरफ से सलाह दी गई है कि वे अपडेट और आगे जारी होने वाले किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें.
इमरजेंसी नंबर किया भारतीय दूतावास ने जारी
इसके अलावा भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है. इमरजेसी नंबर से दूतावास से संपर्क किया जा सकता है.
मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109;
+989128109102; +989932179359.
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
