लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रतीक स्मिता पाटिल पर किए ‘छोटा भाई’ वाले मजाक पर आर्या बब्बर ने दी सफाई, रिश्तों को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर राज बब्बर के बेटे और सौतेले भाई आर्या बब्बर और प्रतीक स्मिता पाटिल के रिश्तों में लंबे समय से दूरी बनी हुई है. दोनों के बीच अनबन बनी रहती है और बातचीत भी नहीं होती. हाल ही में आर्या बब्बर ने अपने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान प्रतीक का जिक्र किया था, जिसके बाद वो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दोनों के रिश्ते एक बार फिर चर्चा में आ गए. अब आर्या बब्बर ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके लिए ये कोई मजाक नहीं था.

आर्या बब्बर ने किया प्रतीक स्मिता पाटिल पर मजाक
दरअसल, आर्या बब्बर ने अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन और निजी संघर्षों जैसे मुद्दों पर बात की. इसी दौरान उन्होंने मजाक में अपने ‘छोटे भाई’ का जिक्र किया और कहा, ‘छोटा भाई से मेरा मतलब प्रतीक बब्बर नहीं है.’

इसके बाद आर्या ने कहा, प्रतीक स्मिता पाटिल, क्योंकि प्रतीक अब अपने नाम से ‘बब्बर’ सरनेम हटा चुके हैं और अपनी मां स्मिता पाटिल का नाम यूज करते हैं. आर्या ने कहा, ‘क्या हो रहा है स्मिता मां?’ वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस जोक को बनाने के दौरान किसी का नाम नहीं बदला गया.’

ये भी पढ़ेंः Arvind Vekaria Death: तारक मेहता के ‘बाघा’ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता अरविंद वेकारिया का हुआ निधन

वीडियो वायरल होने के बाद आर्या बब्बर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि उनका स्टैंड-अप एक्ट उनकी डिप्रेशन से जंग और निजी पर है. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने सुसाइड करने तक के बारे में सोचा था. आर्या ने कहा, ‘ये उस रात की कहानी है जब मैंने सुसाइड करने के बारे में सोचा था, लेकिन मैं बच गया. इस एक्ट को करने का मकसद ये है कि अगर आज कोई मेरी तरह ऐसी गलती करने के बारे में सोच रहा हो, तो शायद मैं उसे रोक सकूं.’

‘छोटा भाई’ वाली बात पर क्या बोलें आर्या?
उन्होंने कहा, ‘मैं डिप्रेशन के बेसिस में ‘छोटा भाई’ की बात कर रहा था. उसी दौरान मैंने बस इतना कह दिया कि ‘छोटा भाई’ से मेरा मतलब प्रतीक बब्बर नहीं है. फिर मुझे याद आया कि उन्होंने अपना नाम बदल लिया है और वोउनका कहना है कि उन्हें प्रतीक बब्बर न कहा जाए. इसलिए मैंने तुरंत खुद को करेक्ट करते हुए प्रतीक स्मिता पाटिल कहा. दुनिया जानती है कि मैं स्मिता जी का नाम हमेशा ‘स्मिता मां’ कहकर ही लेता हूं, इसलिए मैंने वही कहा. मेरे लिए ये कोई मजाक नहीं था, मैं सिर्फ एक बता रहा था, लेकिन दर्शकों को उसमें एक ह्यूमर नजर आया.’

रिश्ते सुधारने को तैयार हैं आर्या बब्बर
प्रतीक स्मिता पाटिल के साथ अपने खराब रिश्तों पर बात करते हुए आर्या बब्बर ने कहा कि वो रिश्ते सुधारने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए मीडिया नहीं बल्कि सीधे बातचीत होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘वो मेरा फोन उठा ले, मैं बात कर लूंगा. उसने यह तरीका चुना है कि परिवार से सीधे बात करने के बजाय मीडिया के जरिए बात करेगा, तो फिर हमारे पास भी कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता.’

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड सिंगर Alka Yagnik को आखिर कौन सी बीमारी है? अचानक बहरापन कैसे हो गया?

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि बब्बर साहब के पहले परिवार को विलेन बना दिया जाए. आखिर आपको पीड़ित और हमें गलत क्यों दिखाया जा रहा है? हम आपकी इज्जत करते हैं, आपको स्वीकार करते हैं, फिर हमें ही विलेन क्यों कहा जाता है?’

बता दें कि राज बब्बर ने साल 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे आर्या बब्बर और जूही बब्बर हैं. बाद में राज बब्बर को एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से प्यार हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 1982 में नादिरा से तलाक लिया और एक साल बाद स्मिता पाटिल से शादी कर ली.

साल 1986 में राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक का जन्म हुआ,बेटे को जन्म देने के दौरान ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Isha Ambani Pics: ईशा अंबानी ने Serpentine Summer Party में पहनी रेड ड्रेस, मां नीता अंबानी के गहनों ने लुक में लगाए चार चांद

अलका याज्ञनिक की तबियत पर सितारों ने जताई चिंता, शान से लेकर कुमार सानु तक ने लिखा ये

पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के बाद अलका याग्निक को व्हीलचेयर पर देख फैंस का टूटा दिल, बोले- एक दम से क्या हो गया, बहुत दुख हो रहा

‘समझौता करना छोड़ो…’ सूट-साड़ी छोड़ बॉसी लुक में दिखीं सपना चौधरी, कहा- भाड़ में गया bare minimum…

सूर्या नहीं सलमान खान निभाएंगे ‘कर्ण’ का रोल? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

Video: ‘तुम हमेशा मेरी नन्ही गुड़िया रहोगी…’, 21 साल की हुईं अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा, एक्टर ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Leave a Comment