लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में सुख-समृद्धि और हरियाली लाता है लकी बैम्बू, जानें इसे उगाने का सबसे आसान तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Lucky Bamboo Growing Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने घर में थोड़ी सी शांति, हरियारी और पॉजिटिव एनर्जी महसूस करना चाहता है. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम घर पर कई तरह के पौधों को लगाते हैं. इन्हीं पौधों में से एक है लकी बैम्बू का पौधा. इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपके घर को सिर्फ फ्रेश नहीं बनाता, यह उसे एक मॉडर्न लुक भी देने में मदद करता है. जब बात आती है इस पौधे की तो इसे फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में भी घर पर रखने के लिए बेहद ही शुभ माना गया है. मान्यताएं है कि इस पौधे को घर पर रखने से सुख-समृद्धि तो बढ़ती ही है, बल्कि साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहने लगती है. अगर आप इस पौधे को घर पर लगाना चाहते हैं, तो बता दें इसे लगाना और इसकी केयर करना भी बहुत ही ज्यादा आसान है. अगर आप गार्डनिंग में बिल्कुल नए हैं, तो भी आप इसे बहुत आसानी से अपने घर या ऑफिस में उगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं लकी बैम्बू को घर पर लगाने और उसे हरा-भरा रखने के सबसे सिंपल और आसान तरीके.

सही पौधा चुनने और लगाने से करें शुरुआत

लकी बैम्बू को आप मिट्टी और पानी, दोनों में ही उगा सकते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग इसे पानी में उगाना पसंद करते हैं क्योंकि यह दिखने में ज्यादा खूबसूरत लगता है. इस पौधे को जब भी आप नर्सरी से खरीदें, तो ध्यान रखें कि उसकी डंडियां पूरी तरह से ग्रीन और हेल्दी हों. अगर पत्तियां पीली दिख रही हों, तो वैसे पौधे को बिल्कुल न लें. अब इसे पानी में लगाते समय एक साफ बाउल या गमला ले लें और फिर उसमें नीचे सुंदर और रंग-बिरंगे कंकड़-पत्थर डाल दें. ऐसा करने से पौधे की जड़ों को सहारा मिलता है और वह बिलकुल सीधा खड़ा रहता. अब इसमें सिर्फ इतना पानी भरें कि पौधे की जड़ें उसमें अच्छी तरह डूब जाएं. वहीं, अगर आप इसे मिट्टी में लगाना चाहते हैं, तो एक ऐसा गमला चुनें जिसमें नीचे ड्रेनेज होल हो. इसके लिए हल्की मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिसमें थोड़ा सा कोकोपीट और ऑर्गेनिक खाद मिली हुई हो.

यह भी पढ़ें: अपनी छोटी सी बालकनी को इन 5 सब्जियों से बनाएं मिनी गार्डन, सिर्फ 2 महीने में पौधों में दिखने लगेंगे फल

लाइट और पानी का सही कॉम्बिनेशन

बता दें लकी बैम्बू के पौधे को बहुत ज्यादा धूप या बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है. आपको बस इन दोनों ही चीजों का सही बैलेंस बनाना होता है. आपको इस पौधे को कभी भी डायरेक्टली धूप में नहीं रखना है. तेज धूप में रख देने से इसकी पत्तियां जल जाती हैं और पौधा पीला पड़ जाता है. इसे घर के ऐसे कोने में रखें जहां जरूरत के अनुसार लाइट रहता हो या छनकर धूप आती हो, जैसे खिड़की के पास या लिविंग रूम की टेबल पर. अगर आपने इस पौधे को पानी में लगाया है, तो हर 7 से 10 दिन में इसका पानी जरूर बदलें. पुराना पानी रखने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. सबसे जरूरी बात, इस पौधे के लिए हमेशा फिल्टर का पानी या बारिश का पानी इस्तेमाल करें. नल के सिंपल पानी में क्लोरीन और फ्लोराइड होता है, जिससे पौधा खराब हो सकता है.

लकी बैम्बू को हमेशा हरा-भरा रखने के सीक्रेट टिप्स

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनका लकी बैम्बू कुछ समय बाद सूखने लगा. अगर आप भी कुछ बातों का ख्याल रखेंगे, तो आपका पौधा सालों-साल फ्रेश रहेगा. इस पौधे को लगाने से पहले आपको यह समझना होगा कि यह पौधा सामान्य इनडोर टेम्परेचर यानी कि 18 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस में बहुत अच्छे से बढ़ता है. इसे हमेशा एसी की डायरेक्ट ठंडी हवा के सामने या हीटर के ठीक पास रखने से आपको बचना है. इसके अलावा अगर आपको पौधे में कोई पत्ती पीली या सूखी हुई दिखाई दे, तो उसे तुरंत कैंची से काटकर हटा दें. अगर आप उसे नहीं हटाएंगे, तो वह खराबी पौधे के बाकी हिस्सों में भी फैल सकती है. आप इस पौधे को घर लेकर आएं उससे पहले जान लें कि लकी बैम्बू को बहुत ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत नहीं होती. पानी में लगे पौधे के लिए आप हर दो महीने में एक बार इनडोर प्लांट्स के लिए आने वाले लिक्विड फर्टिलाइजर की सिर्फ 1 या 2 बूंदें पानी में मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बारिश के दिनों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानें तरीका

The post घर में सुख-समृद्धि और हरियाली लाता है लकी बैम्बू, जानें इसे उगाने का सबसे आसान तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment