लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संकट में शांति समझौता:’परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें’, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी – Donald Trump Says Would Cancel Meetings With Iran If Tehran Denies Iaea Nuclear Inspections West Asia Crisis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान समझौते के तहत तीन महीने से ज्यादा समय बाद आई शांति पर फिर संकट के बादल गहराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपने परमाणु कार्यक्रम का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देता है, तो वह तेहरान के साथ चल रही तकनीकी वार्ताओं से जुड़ी बैठकों को रद्द कर देंगे।

पेंसिल्वेनिया के लीहाई काउंटी स्थित मैक ट्रक्स संयंत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के निरीक्षण संबंधी रुख को लेकर उठ रही आशंकाओं को खारिज किया। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के निरीक्षकों की तैनाती से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान सैद्धांतिक रूप में पहले ही इसके लिए सहमत हो चुका है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की सैन्य नीति को झटका?: ‘कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में सैन्य कार्रवाई नहीं’, सीनेट का संदेश

ईरान ने दिया है आश्वासन : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वे गलत हैं। उन्हें पता है कि वे गलत हैं। उन्होंने हमें अंदरूनी तौर पर यह बताया है और हमारे पास निरीक्षण को लेकर 100 प्रतिशत आश्वासन है। अगर वे सही होते, तो मैं अभी इसी समय बैठकें रद्द कर देता।” निरीक्षण कब शुरू होगा, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, “उचित समय पर। कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन उचित समय आने पर निरीक्षक वहां मौजूद होंगे।” गौरतलब है कि ईरान की ओर से अभी तक परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और तेहरान की स्थिति पहले की तुलना में काफी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा, “हम ईरान के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे बुरी तरह कमजोर हो चुके हैं और हम उनके साथ एक समझौता कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।”

होर्मुज को लेकर किया बड़ा दावा

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच स्विट्जरलैंड में हुई शुरुआती तकनीकी वार्ताओं के बाद तेल परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ये वार्ताएं क्षेत्र में शत्रुता समाप्त करने के लिए तैयार किए गए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत हुई थीं।

उन्होंने कहा, “जैसा कि आपने कल सुना होगा, 1.9 करोड़ बैरल तेल निकला और यह होर्मुज जलडमरूमध्य के इतिहास में सबसे बड़ा आंकड़ा है।” ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपने प्रशासन के रुख को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।”

ईरान की सैन्य ताकत हो चुकी खत्म :अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान सामरिक रूप से कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “हमने ईरान को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जैसी किसी ने पहले कभी नहीं की। यह काम पिछले 47 वर्षों में दूसरे राष्ट्रपतियों को करना चाहिए था। ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है। उसका नेतृत्व कमजोर हो चुका है और उसकी रडार प्रणाली भी नष्ट हो चुकी है।”

ट्रंप ने कहा कि भविष्य में होने वाली किसी भी आर्थिक व्यवस्था में ईरान की मानवीय जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “ईरान से जो धन निकलेगा, वह हमारे किसानों तक पहुंचेगा ताकि वे ईरान को मक्का, सोयाबीन और गेहूं उपलब्ध करा सकें। वहां खाद्य संकट है। उन्हें भोजन और दवाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।”

ये भी पढ़ें: क्यूबा पर अमेरिका का नया आर्थिक प्रहार: ट्रंप प्रशासन ने इन कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, संकट और गहराने की आशंका

गौरतलब है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच परमाणु निरीक्षण, प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कूटनीतिक वार्ताएं जारी हैं। हाल ही में इन विषयों पर स्विट्जरलैंड में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:देहरादून में सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, चढ़ावा चोरी मामले में हो सकती है सुनवाई – 24 June 2026 Major Events

Top News:अमर उजाला संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2026 Updates On Amar Ujala

Germany:जर्मनी में रेल सेवाएं ठप, संचार प्रणाली में आई खराबी; स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री – Germany-rail-services-halted-after-gsm-r-communication-system-failure

पंजाब विधानसभा चुनाव:राष्ट्रीय एकता-नशा मुक्ति होगा भाजपा का एजेंडा, दलितों-युवाओं पर रहेगा सबसे अधिक फोकस – Punjab Assembly Election Bjp Agenda National Unity Drug Free State Focus On Dalits And Youth

अध्ययन में चौंकाने वाले खुलासे:इमारतों में आग लगने पर युवा ज्यादा करते हैं देरी, तुरंत भागते हैं बुजुर्ग – Building Fire Study Young People Delay Evacuation Elderly Exit Faster Surprising Findings

कमजोर मानसून बड़ी चुनौती:देश पर सूखे का साया, 22 दिनों में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश; महंगाई बढ़ने का खतरा – Weak Monsoon Drought Threat India 43 Percent Less Rainfall Inflation Risk

Leave a Comment