लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मेरे जन्मदिन पर मुझे तनहा छोड़ गए’:केतन का कत्ल कर सिया ने लिखी भावुक पोस्ट; प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश – Ketan Agarwal Murder Case Siya Goyal Instagram Post Lohagad Fort

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे का लोहागढ़ किला एक खौफनाक साजिश का गवाह बना। 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत हादसा नहीं थी। उसे उसकी मंगेतर ने ही मौत के मुंह में धकेला था। इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा पुणे ग्रामीण पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जन्मदिन पर मिला मौत का तोहफा

बीती 18 जून को केतन अग्रवाल की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के वक्त उसकी मंगेतर सिया गोयल साथ थी। सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवा के कारण केतन का पैर फिसल गया। वह 350 फीट गहरी खाई में गिर गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन 18 जून को सिया का जन्मदिन था। उसने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी। सिया ने लिखा कि तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। हम शादी के इतने करीब थे। तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए। इस पोस्ट के साथ उसने रोमांटिक वीडियो भी शेयर किए। इस पोस्ट को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।

सिया ने लिखा, ‘तुमने मुझे मेरे जन्मदिन के दिन ही छोड़ दिया। तुम तब गए जब हम शादी करने के बेहद करीब थे। मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मेरे कुछ सपने थे, कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो मुझे छोड़कर क्यों चले गए? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’

यह भी पढ़ें: हत्यारी मंगेतर: शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग, प्रेमी के लिए सिया ने केतन को दी मौत

17 करोड़ का महल और खूनी इश्क

केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। नवंबर में दोनों की शाही शादी होने वाली थी। इसके लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपये का महल बुक किया गया था। तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन सिया इस शादी से खुश नहीं थी।

सिया का कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चेतन इस शादी के खिलाफ था। वह केतन को अपने रास्ते का कांटा समझता था। दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सिया बहाने से केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई। वहां चेतन भी पहुंच गया। दोनों ने पीछे से केतन को धक्का दे दिया।

बयानों के झोल से खुला राज

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मुताबिक सिया के बयानों में लगातार विरोधाभास मिल रहा था। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने सच उगल दिया। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा-अकाली दल गठबंधन अफवाह!:नायब सैनी ने किया खारिज, सुखबीर की मुलाकात पर बोले -पीएम किसी से भी मिल सकते हैं – Haryana Cm Nayab Saini On Bjp-akali Dal Alliance

Up:जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद – Rss To Engage With Gen Z After Independence Day To Understand Youth Concerns Details In Hindi

तस्वीरों में छात्रों का प्रदर्शन:विस कूच से पहले घेराबंदी, फिर भी नहीं रुके; Bjp विधायक भी समर्थन में उतरे – Ranchi Student Protest Bjp Mlas Extend Support Barricades Fail To Stop March Updates In Hindi

Ar Rahman:ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज; जानें पूरा मामला – Ar Rahman Son Ameen Escapes With Minor Injuries In Chennai Car Accident

Military Modernisation:भारत की सैन्य खरीद में टाइम फैक्टर बना सबसे बड़ी चुनौती, जरूरी हैं कड़े-समयबद्ध लक्ष्य – Timelines Critical In Military Modernisation Defence Acquisitions Of India Govt Policy Army Officials Version

कावेरी जल विवाद:तमिलनाडु की याचिका पर 13 अगस्त को सुनवाई, कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग – Supreme Court Updates Sc To Hear Aug 13 Plea Tamil Nadu Release Share Cauvery Water Karnataka

Leave a Comment