लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘होर्मुज से रिकॉर्ड तेल प्रवाह’:राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- घट रही हैं कीमतें; दुनिया अब सुरक्षित – Donald Trump Claims Record Oil Flow Strait Of Hormuz Prices Tumble

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उनके इस बयान ने वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने सीधे तौर पर तेल की बढ़ती आपूर्ति को वैश्विक सुरक्षा से जोड़कर पेश किया है।

तेल बाजार में नया रिकॉर्ड

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि कल होर्मुज जलडमरूमध्य से रिकॉर्ड 19 मिलियन बैरल तेल का प्रवाह हुआ। उनके मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। इस भारी आपूर्ति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस गिरावट को अमेरिकी प्रशासन अपनी बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहा है। ट्रंप का मानना है कि तेल की कीमतों का कम होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत है।

अभी होर्मुज में ही तैनात रहेंगे अमेरिकी युद्धपोत: ट्रंप

ट्रंप ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि तमाम झूठे बयानों के बावजूद ईरान भविष्य में हमेशा के लिए उच्चतम स्तर के परमाणु निरीक्षण के लिए पूरी तरह सहमत हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, यह कदम परमाणु ईमानदारी सुनिश्चित करेगा और अगर ईरान इस पर सहमत नहीं होता, तो आगे कोई बातचीत नहीं होती।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अभी भी वहीं तैनात रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर नाकेबंदी फिर से लागू की जा सके, जिसकी संभावना फिलहाल बेहद कम है। इसके अलावा, अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से जारी किया जा रहा पैसा एस्क्रो अकाउंट में रहेगा, जिसका नियंत्रण अमेरिका के पास होगा। इस पैसे का इस्तेमाल केवल अमेरिका से मक्का, गेहूं और सोयाबीन जैसे खाद्य और चिकित्सा सामान खरीदने के लिए किया जाएगा, जिससे अमेरिकी किसानों को सीधा फायदा होगा। ट्रंप ने इसे ईरान का मानवीय संकट बताते हुए समय रहते मदद करने की बात कही है।

बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान को बड़ी राहत देते हुए एक ‘जनरल लाइसेंस’ जारी किया है। इस नए आदेश के तहत ईरान को आगामी 21 अगस्त तक कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन, डिलीवरी और बिक्री करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: FATF: आतंकवाद-रोधी प्रतिबंधों में बदलाव, मानवीय सहायता पहुंचाने का रास्ता होगा आसान; जानें क्यों हुआ परिवर्तन

तनाव कम करने में मिलेगी मदद

अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बीच इस फैसले को वैश्विक तेल बाजार के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। यह कदम स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बेहद सकारात्मक और परिणामोन्मुखी बातचीत के बाद उठाया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों को स्थिर करने और खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव को कम करने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

होर्मुज और परमाणु निरीक्षकों पर बनी सहमति: स्कॉट बेसेंट

इस बड़े फैसले की जानकारी खुद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बेसेंट ने एक पोस्ट में बताया कि यह छूट एक विशेष समझौते और शर्तों के तहत दी गई है। स्विट्जरलैंड में चल रही बातचीत के अनुरूप, ईरान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में मुक्त और खुला पारगमन यानी फ्री ट्रांजिट सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हुआ है। इसके साथ ही, ईरान ने अपने देश में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को जांच और निगरानी के लिए प्रवेश की अनुमति देने पर भी सहमति जताई है। इन दो महत्वपूर्ण शर्तों को मानने के बाद ही अमेरिका ने ईरान को यह 60 दिनों की अस्थाई राहत दी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Msme:छोटे व मंझोले कारोबारों को पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए Bse और Phdcci का बड़ा कदम, जानिए क्या फैसला – Bse, Phdcci Partner To Boost Msme Capital Market Access

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब ने किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए – Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

Nta Reform:शिक्षा मंत्री की उच्च शिक्षा सचिव और एनटीए Dg संग बैठक, पूरे सिस्टम के ऑडिट का आदेश; मांगी रिपोर्ट – Nta Reform: Education Minister Orders Full Exam System Audit, 50+ Staff Removed, Experts To Join Agency

Bjp Reshuffle:नितिन नवीन ने बिहार के दो नेताओं को बढ़ाया, तीसरे को छकाया; भाजपा अध्यक्ष के दांव का क्या अर्थ? – Bjp Reshuffle Bihar Shivesh Ram Sidharth Shambhu Rituraj Sinha Bjp New Team Nitin Nabin Cabinet Reshuffle

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 281 अंक टूटा, निवेशकों के 79000 करोड़ रुपये स्वाहा – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

पुलकित सम्राट को पहचानना हुआ मुश्किल, इस वजह से घटा ढाई किलो वजन; सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी – Pulkit Samrat Suffering From Malaria Posted Recovery Posted On Social Media

Leave a Comment