लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड:हथौड़े की चोट के साथ बुझती गईं जिंदगियां, त्रासदी ने खोली अग्निशमन के दावों की परतें – Lucknow Coaching Centre Fire Lives Snuffed Out Amidst Hammer Blows Tragedy Exposes Hollow Fire Safety Claims

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 दिन पहले दिल्ली के एक होटल में हुए अग्निकांड में कई लोगों की मौत की घटना के बाद अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (एसआरजी) का गठन करने का निर्देश दिया था। पहले चरण में 10 जिलों में इसके गठन की तैयारी भी की गई, लेकिन सोमवार को अलीगंज के कोचिंग सेंटर एवं गेमिंग जोन में लगी आग के बाद राहत कार्यों में हुई लापरवाही ने विभाग के दावों की पोल खोल दी।

उन्होंने यह हिदायत भी दी थी विभाग अब केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है। यह लोगों के जीवन, सम्पत्ति, उद्योगों और निवेश की सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। उन्होंने खासकर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में तेजी से बढ़ रहीं बहुमंजिला इमारतों की वजह से अग्निसुरक्षा की नई चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक संसाधनों और विशेष व्यवस्था करने को कहा था। 

 




Lucknow Coaching Centre Fire Lives Snuffed Out Amidst Hammer Blows Tragedy Exposes Hollow Fire Safety Claims

सीएम योगी ने मौके पर जानकारी ली।
– फोटो : अमर उजाला


सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा था

सीएम ने हाईराइज भवनों के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता के लिए भी कहा था। अस्पतालों, होटलों, स्कूलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों का नियमित फायर ऑडिट कराने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को भी कहा था।


Lucknow Coaching Centre Fire Lives Snuffed Out Amidst Hammer Blows Tragedy Exposes Hollow Fire Safety Claims

बिल्डिंग की दीवार तोड़कर निकाले गए बच्चे।
– फोटो : अमर उजाला


हर पल था भारी, दीवार तोड़ने में बीता कीमती समय

इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन कर्मी दीवार तोड़ने के लिए हथौड़ा चलाते रह गए, जिससे देरी होने की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 

अग्निशमन विभाग के पास मौके पर हैमर ड्रिल मशीन होती तो दीवार को तुरंत तोड़कर लोगों को बचाया जा सकता था। वहीं आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के देरी से पहुंचने से हालात पर समय पर काबू नहीं पाया जा सका। सीएम के निर्देश पर ही आलाधिकारियों ने घटनास्थल का रुख किया। 


Lucknow Coaching Centre Fire Lives Snuffed Out Amidst Hammer Blows Tragedy Exposes Hollow Fire Safety Claims

जानकारी लेते सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला


ये है पूरा मामला

अलीगंज स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग पढ़ने व एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री एवं राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

अलीगढ़ के पुरनिया स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप की दुकान है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। 

 


Lucknow Coaching Centre Fire Lives Snuffed Out Amidst Hammer Blows Tragedy Exposes Hollow Fire Safety Claims

रेस्क्यू के दौरान निकाले गए 15 शव।
– फोटो : अमर उजाला


दूसरी-तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंसे रहे

बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। वहीं कई झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक राहत-बचाव कार्य जारी था।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

Leave a Comment