लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan Ucc:राजस्थान यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लाने की तैयारी; जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव – Rajasthan Moves Towards Ucc: Bhajanlal Government Pushes Key Ideological Agenda Ahead Of 2028 Polls

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है, जो राजस्थान यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 का मसौदा तैयार करेगी। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में यूसीसी लाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति बन चुकी थी। अब सरकार ने इस पर एक कदम और आगे बढ़ा दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा लंबे समय से UCC को अपने वैचारिक एजेंडे का अहम हिस्सा मानती रही है। उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान में इस दिशा में पहल कर भाजपा एक बार फिर अपने कोर वोटर को मजबूत संदेश देना चाहती है कि पार्टी अपने प्रमुख चुनावी और वैचारिक वादों को जमीन पर उतार रही है।

 

क्या होंगे बड़े बदलाव?

प्रस्तावित UCC में विवाह और तलाक का अनिवार्य पंजीकरण, बहुविवाह पर रोक, लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन और पैतृक संपत्ति में बेटा-बेटी को समान अधिकार जैसे प्रावधान शामिल किए जा सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आदिवासी समुदायों की परंपराओं और संवैधानिक सुरक्षा को बरकरार रखा जाएगा।

2028 चुनाव से पहले वैचारिक मुद्दों पर फोकस

राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। ऐसे में सरकार विकास और प्रशासनिक फैसलों के साथ-साथ वैचारिक मुद्दों को भी राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। राम मंदिर, धारा 370 और तीन तलाक के बाद UCC को भाजपा और संघ परिवार के प्रमुख एजेंडों में गिना जाता है।

सरकार का मानना है कि समान नागरिक संहिता महिलाओं को समान अधिकार देने, विवाह और तलाक की प्रक्रिया को एकरूप बनाने तथा व्यक्तिगत कानूनों में मौजूद असमानताओं को खत्म करने की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगी।

यह भी पढें- राजस्थान एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जयपुर से एक महिला गिरफ्तार,जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह

विपक्ष को घेरने की रणनीति भी

राजनीतिक तौर पर यह कदम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए भी चुनौती बन सकता है। भाजपा इस मुद्दे को “महिला अधिकार” और “समान न्याय” से जोड़कर पेश कर रही है। ऐसे में विपक्ष के लिए इसका सीधा विरोध करना आसान नहीं होगा। वहीं कांग्रेस और कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से यह सवाल भी उठ सकता है कि क्या राज्य सरकार बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय निकाय चुनाव जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वैचारिक बहस को आगे बढ़ा रही है।

जनसंवाद के जरिए सहमति बनाने की कोशिश

सरकार ने समिति को संभाग स्तर पर जनसंवाद और आम लोगों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी भी दी है। इसका राजनीतिक महत्व भी है, क्योंकि इससे सरकार यह संदेश देना चाहती है कि कानून किसी समुदाय विशेष को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि व्यापक परामर्श के आधार पर तैयार किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भोपाल की लुटेरी गैंग पर कार्रवाई:राह चलते छीनते थे मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट से देते थे चकमा; चार गिरफ्तार – Bhopal-ayodhya-nagar-police-bust-mobile-snatching-gang-22-phones-recovered

Us:ईरान युद्ध की ट्रंप ने चुकाई भारी कीमत, पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर; सांसदों में भारी नाराजगी – Us Iran War Pentagon Seeks 80 Billion Dollar From Congress For West Asia War

Bihar:तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर लगाया चोरी का आरोप, दीवार फांदकर भागा मोतीलाल; थाने में दर्ज कराई शिकायत – Tej Pratap Yadav Complaint Lodged Against Pa Motilal Theft Patna Bihar Police Bihar News

‘मैं प्रॉब्लम सॉल्वर हूं, बीबी का मामला भी सुलझा दूंगा’:इस्राइल के सवाल पर भड़के ट्रंप, स्टार्मर को भी घेरा – Trump Claims He Can Resolve Iran-israel Tensions, Benjamin Netanyahu Iran Israel Conflict

हाईवे पर भीषण हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बस से उतर रहे यात्रियों को रौंदा, बच्ची समेत दो की मौत, एक दर्जन घायल – Two People Died In A Collision With A Truck On The Delhi-lucknow Highway In Hapur District

Aaj Ka Rashifal:सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और रिश्तों में बड़ा बदलाव संभव, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 23 June 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment