कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में काम के दौरान टेक्निकल समस्या की वजह से धमाका हो गया. इस धमाके से आग लग गई. इस घटना पर कतर के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है. वहीं 66 लोग घायल हुए हैं. यह हादसा खाड़ी देशों में किसी भी एनर्जी सेक्टर पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है.
अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं
अधिकारी इस घटना की जांच में जुटे हुए हैं. साथ ही जानकारी दी गई है कि यह एक हादसा था. न कि कोई तोड़फोड़ या दुश्मनी के कारण की गई कार्रवाई है. घटना ईरान की तरफ से किए हमलों के बाद हुई है.
हादसे से जुड़ी जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक, भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकता रखने वाले हमारे 13 लोगों की दुखद मौत हो गई है. 66 लोगों के घायल होने की खबर है. उनका इलाज जारी है. किसी की हालत फिलहाल जानलेवा नहीं है.

कतर में स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया नंबर
अब इस पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान आया है. कतर में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कल (रविवार) रात रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुखद घटना में जिन लोगों की क्षति पहुंची है, उनके परिवारों को हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इसके अलावा दूतावास की तरफ से कहा गया है कि हम कतर अधिकारियों की लागातर संपर्क में हैं. जिन लोगों की जान गई है, या जो घायल हुए हैं, उनके परिवार को हर संभव मदद करेंगे.
दूतावास ने बकायदा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. दूतावास की तरफ से जो संपर्क करने के लिए नंबर दिए हैं, उनमें हेल्पलाइन नंबर +974-55647502 या +975-55384683 शामिल है. साथ ही ईमेल: cons.doha@mea.gov.in पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है.
कितनी खतरनाक है रूस की Skyfall न्यूक्लियर मिसाइल, जिसने उड़ाई अमेरिका-यूरोप की नींद? जानें खासियत

