लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bjp Bihar :भाजपा ने पांच विधायकों में बांट दिया राज्य; प्रदेश अध्यक्ष ने किन इलाकों में किसपर जताया भरोसा? – Bjp Bihar Divided 38 Districts Of Bihar To Five Bjp Mla Strengthening Bjp Party Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार भाजपा ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य को पांच हिस्सों में बांटते हुए पांच विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अलग-अलग संभागों और जिलों के लिए सरकार-संगठन समन्वयक नियुक्त किए हैं। इन समन्वयकों का काम सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों के बीच तालमेल बनाना होगा।

मिथिला और तिरहुत संभाग की जिम्मेदारी मनोज शर्मा को

मिथिला और तिरहुत संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों का प्रभार विधायक मनोज शर्मा को सौंपा गया है। वह मिथिला संभाग के दरभंगा पूर्वी, दरभंगा पश्चिमी, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर उत्तरी और समस्तीपुर दक्षिणी जिलों के साथ तिरहुत संभाग के वैशाली उत्तरी, वैशाली दक्षिणी, मुजफ्फरपुर पूर्वी, मुजफ्फरपुर पश्चिमी, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में सरकार-संगठन समन्वयक की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मगध और शाहाबाद संभाग का प्रभार त्रिविक्रम नारायण सिंह को

मगध और शाहाबाद संभाग के जिलों की जिम्मेदारी विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को दी गई है। उनके जिम्मे मगध संभाग के जहानाबाद, गया पश्चिमी, गया पूर्वी, औरंगाबाद, अरवल और नवादा जिले होंगे। इसके अलावा शाहाबाद संभाग के कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर जिलों में भी वह समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।

चम्पारण और सारण संभाग की कमान सचिन्द्र प्रसाद सिंह के हाथ

चम्पारण और सारण संभाग के सभी जिलों का समन्वय कार्य विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह को सौंपा गया है। उनके कार्यक्षेत्र में चम्पारण संभाग के बगहा, रक्सौल, बेतिया, मोतिहारी और ढाका जिले शामिल हैं। वहीं सारण संभाग के सिवान पश्चिमी, सिवान पूर्वी, गोपालगंज, सारण पूर्वी और सारण पश्चिमी जिलों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: ‘निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व’, नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात

भागलपुर, कोशी और सीमांचल संभाग की जिम्मेदारी विजय खेमका को

विधायक विजय खेमका को भागलपुर, कोशी और सीमांचल संभाग का समन्वयक बनाया गया है। वह भागलपुर संभाग के भागलपुर, बांका और नवगछिया जिलों के अलावा कोशी संभाग के सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही सीमांचल संभाग के अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में भी सरकार-संगठन के बीच समन्वय का काम करेंगे।

पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा संभाग का जिम्मा संजय गुप्ता को

पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा संभाग के जिलों की कमान विधायक संजय गुप्ता को सौंपी गई है। उनके जिम्मे पटना संभाग के पटना महानगर, पटना ग्रामीण और बाढ़ जिले होंगे। इसके अलावा मुंगेर संभाग के मुंगेर, जमुई और लखीसराय, बेगूसराय संभाग के खगड़िया और बेगूसराय तथा नालंदा संभाग के नालंदा और शेखपुरा जिलों में भी वह सरकार-संगठन समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।

संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

भाजपा की इस नई व्यवस्था के तहत पूरे बिहार को पांच बड़े क्षेत्रों में बांटकर अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, योजनाओं की निगरानी करना और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को मजबूत बनाना है। आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए भाजपा ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Audi India:नई ऑडी क्यू3 की झलक आई सामने, दमदार डिजाइन और हाईटेक फीचर्स से होगी लैस; जानें क्या होगा खास – New Audi Q3 Teased: Powerful Design And High-tech Features; Know What’s Special About It

Sebi:साइबर सुरक्षा और क्वांटम कंप्यूटिंग पर नियामक गंभीर, सेबी प्रमुख तुहित कांत बोले- बाजार से ले रहे सुझाव – Sebi Serious On Cyber Security, Quantum Computing; Taking Market Suggestions

Jaipur:cjp के ऐलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती – Rajasthan Govt Bans Entry Of Media, Outsiders In Government Schools Without Prior Permission

Up:बयानों में एक शब्द की हेरफेर नहीं कर सकेगी पुलिस, डीजीपी ने जारी किए निर्देश; पासपोर्ट सत्यापन पर भी आदेश – Up: Police Will Not Be Able To Manipulate Even A Single Word In Statements, Dgp Issued Instructions

Explainer:धड़ल्ले से बिक रहा बिना दूध वाला पनीर, इस पर प्रतिबंध क्यों नहीं, महज पांच राज्यों में सख्ती क्यों? – Analog Paneer Ban Up Mp Maharashtra Chhattisgarh Gujarat Real Vs Fake Paneer Difference Explainer

Jharkhand:छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का Cm हेमंत को पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज – Rahul Gandhi Letter Hemant Soren Jharkhand Student Protest Jpsc Jssc Recruitment Exam Irregularities

Leave a Comment