बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. इस फिल्में कई सारे बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं. फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है.
फिल्म में लगे इतने कट्स
इसी के साथ फिल्म में 18 कट्स भी लगे हैं. फिल्म के कुछ डायलॉग्स चेंज हुए हैं. विजुअल डिलीट किए गए हैं. साथ ही सॉन्ग सीक्वेंस भी मोडिफाई किए हैं. इसमें दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सॉन्ग सीक्वेंस हैं. इन सब चेंजेस के बावजूद फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट (यानी 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड) का है.
ये भी पढ़ें- Viral Video: जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड ने पकड़ा हाथ, भड़के यूजर्स बोले- छू कैसे रहा है? खराब आदमी
‘वेलकम टू द जंगल’ से हटाए गए ये शब्द
बोर्ड ने जिन हिस्सों को हटाया है उनमें पॉलिटिकल सेंसेटिव रेफरेंस, मिलिट्री से जुड़े टर्म, कॉमिक इंसल्ट और ग्लैम शॉट विजुअल्स थे. सेंसर लिस्ट के मुताबिक, कश्मीर का पानी वाली लाइन को पूरी तरह हटा दिया गया है. वहीं ‘देश की टट्टी’ जैसे शब्द हटाए गए. वहीं सेना से जुड़े टर्म को चेंज किया गया. गोरखा रेजिमेंट को बदलकर तुम आर्मी से हो? किया गया. वहीं जनरल डेजिगेनेशन की जगह ऑफिसर और सर वर्ड यूज किया गया.
वहीं कई डायलॉग्स को बदला गया. जैसे ‘काला पैदा हुआ है, कोयला है’ को बदलकर ‘सड़ा पैदा हुआ है, नमूना है.’ में बदला गया. कई बिकिनी विजुअल्स, कोजअप शॉट्स हटाए गए हैं. फाइनल प्रिंट से दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के गाने के शॉट्स भी हटाए गए हैं.
ये भी पढ़ें- 6 करोड़ का बजट और 126% का प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म ने चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 1 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे ये स्टार्स
फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म केे ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया.
