लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आपका बच्चा भी दिनभर करता है मैगी खाने की जिद? इस बार उसे बनाकर खिलाएं ये 5 मजेदार स्नैक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Maggi Recipes for Kids: मैगी एक ऐसी चीज है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि कई बार बड़ों को भी यह बेहद पसंद आती है. बच्चों की शाम की छोटी-छोटी भूख मिटानी हो या फिर टिफिन में कुछ टेस्टी और झटपट तैयार होने वाला स्नैक भेजना हो, मैगी हर बार उनकी पहली पसंद बन जाती है. अगर आपके बच्चों को भी मैगी खाना अच्छा लगता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपको मैगी से बनने वाली कुछ ऐसी मजेदार डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. ये स्नैक्स सिंपल सी मैगी को भी एक यूनिक और स्वादिष्ट ट्विस्ट देते हैं. इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी इन्हें बार-बार बनाने और खाने की डिमांड करने लग जाते हैं. तो चलिए, इन टेस्टी और आसान रेसिपीज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जरूर ट्राय करें क्रिस्पी मैगी पकौड़ा

बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, पकौड़े लगभग सभी घरों में पसंद किए जाते हैं. अगर आपको भी पकौड़े खाना अच्छा लगता है तो इस बार बेसन के सिंपल पकौड़ों की जगह मैगी पकौड़ा ट्राई करें. इसे बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैगी को बिना मसाला डाले उबाल लें और छान लें. इसके बाद एक बर्तन में उबली हुई मैगी, बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, मैगी मसाला, थोड़ा सा बेसन और स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गरम तेल में गोल्डन होने तक तल लें. इसे टोमैटो केचप के साथ परोसें और बच्चों को भी शाम के नाश्ते में ट्राय करवाएं.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

बच्चों को खूब पसंद आएंगे चीजी मैगी बॉल्स

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि चीज बच्चों का ऑल-टाइम फेवरेट होता है. जब मैगी के साथ चीज का तड़का लगता है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. चीजी मैगी बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले मैगी को मसाले के साथ नॉर्मल तरीके से पका लें, लेकिन इसे थोड़ा सूखा रहने दें. जब मैगी ठंडी हो जाए, तो इसमें थोड़ी उबली हुई सब्जियां जैसे कि कॉर्न, गाजर और ब्रेड क्रम्ब्स मिक्स करें. अब इस मिश्रण की छोटी लोई बनाएं, उसके बीच में चीज का एक छोटा टुकड़ा रखें और उसे बंद करके बॉल का शेप दें. इन बॉल्स को कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स से लपेटें और डीप फ्राई करें. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी, यह स्नैक बच्चों को बेहद पसंद आएगा.

कुछ यूनिक ट्राय करना है तो मैगी भेल है परफेक्ट

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम हो और जो मिनटों में तैयार हो जाए, तो मैगी भेल एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके लिए आपको मैगी को उबालना नहीं है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूखी मैगी के नूडल्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब एक पैन में आधा चम्मच तेल गरम करें और इन टुकड़ों को धीमी आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक भून लें. इसके बाद भुनी हुई मैगी को एक बाउल में निकालें और फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, उबला हुआ आलू, हरा धनिया, नींबू का रस, थोड़ा सा चाट मसाला और मैगी मसाला डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. आपकी चटपटी और क्रिस्पी मैगी भेल तैयार है सर्व होने के लिए.

चाइनीज फूड के शौकीन बच्चों के लिए मैगी स्प्रिंग रोल

चाइनीज फूड के शौकीन बच्चों के लिए मैगी स्प्रिंग रोल एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैगी में अपनी पसंद की सब्जियां जैसे पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालकर नूडल्स तैयार कर लें. अब मार्केट से मिलने वाली स्प्रिंग रोल शीट्स लें या मैदा से घर पर ही पतली रोटियां बना लें. इन शीट्स के बीच में तैयार मैगी की स्टफिंग रखें और इसे रोल कर लें. किनारों को बंद करने के लिए हमेशा मैदे और पानी के घोल का इस्तेमाल करें. अब इन रोल्स को तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. इसे शेजवान चटनी के साथ सर्व करें और बच्चों के चेहरे पर आने वाली मुस्कान को देखें.

बच्चों के टिफिन के लिए मैगी सैंडविच

सुबह के नाश्ते या फिर बच्चों के टिफिन के लिए मैगी सैंडविच एक बहुत ही यूनिक और पेट को भर देने वाला आइडिया है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों से लोडेड ड्राई मैगी बना लें. इसके बाद ब्रेड की दो स्लाइस लें और फिर एक स्लाइस पर हरी चटनी और दूसरी पर टोमैटो सॉस लगाएं. ब्रेड के बीच में तैयार मैगी की एक मोटी लेयर रखें और ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला या सैंडविच मसाला छिड़कें. अगर बच्चे को पसंद है तो आप इसमें चीज स्लाइस भी रख सकते हैं. अब तवे पर बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें.

ये भी पढ़ें: घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन

The post क्या आपका बच्चा भी दिनभर करता है मैगी खाने की जिद? इस बार उसे बनाकर खिलाएं ये 5 मजेदार स्नैक्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment