लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uk Prime Minister:स्टार्मर पर इस्तीफे का बढ़ा दबाव, एंडी बर्नहम हो सकते हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री – Keir Starmer Under Pressure To Resign Andy Burnham Emerges As Potential Uk Pm

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रिटेन में एक बार फिर राजनीतिक संकट गहराने लगा है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर लेबर पार्टी के नेता का पद छोड़ने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसा होने पर एंडी बर्नहम के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। स्टार्मर पार्टी के नेता व प्रधानमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं।

स्टार्मर के इस्तीफे का मतलब है कि ब्रिटेन को 10 वर्षों में 7वां प्रधानमंत्री चुनना होगा। उनसे पहले डेविड कैमरन, टेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक को अपना कार्यकाल खत्म करने से पहले पद छोड़ना पड़ा था। हफ्ते की शुरुआत में उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड उपचुनाव में नाइजेल फाराज की रिफॉर्म यूके पार्टी की तरफ से मिल रही दक्षिणपंथी चुनौती के बावजूद बर्नहम की निर्णायक जीत ने शीर्ष पद के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत किया है। हालांकि, स्टार्मर नेतृत्व की किसी भी चुनौती का सामना करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं लेकिन उनकी अपनी कैबिनेट के भीतर से उठ रही असहमति की आवाजों ने उनके आगामी हफ्ते तक 10 डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ने की अटकलों को हवा दे दी है। 

एंडी को 300 सांसदों का समर्थन

एंडी अपनी संभावित कैबिनेट को आकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। द गार्जियन के अनुसार, नए नेता के तौर पर उनका समर्थन करने वाले लेबर सांसदों की संख्या 300 के करीब पहुंच रही है। व्यापार मंत्री पीटर काइल ने रविवार को पत्रकारों की तरफ से स्टार्मर की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, इस सप्ताहांत पर बहुत मेहनत करने के साथ-साथ, मुझे लगता है कि वह उन राजनीतिक सच्चाइयों, चुनौतियों और मौकों पर भी सोच-विचार कर रहे हैं जिनका वह सामना कर रहे हैं। नेतृत्व के एक अन्य दावेदार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग भी शामिल हो सकते हैं।

स्टार्मर ने 2024 के आम चुनाव में लेबर पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी। इसके बाद उनकी लोकप्रियता लगातार घटी है। जेफरी एप्स्टीन प्रकरण में स्टार्मर के सबसे भरोसेमंद सहयोगी मॉर्गन मैकस्वीनी को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

विदेश मंत्री कूपर ने स्टार्मर को पद छोड़ने को कहा

स्टार्मर ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, मुझे दो साल पहले आम चुनाव में देश की सेवा करने के लिए भारी जनादेश के साथ चुना गया था। …फिलहाल नेतृत्व के लिए कोई मुकाबला नहीं है लेकिन जैसा कि मैंने कई बार कहा है, मुझे नहीं लगता कि देश को अराजकता में धकेलना कोई अच्छी बात है। स्टार्मर ने यह भी कहा कि वह किसी के मुकाबले का सामना करने में पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री यवेट कूपर ने सप्ताहांत पर हुई एक निजी बातचीत में स्टार्मर से पद छोड़ने को कहा था।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को दी युद्ध की गीदड़भभकी

सत्ता हस्तांतरण के लिए कई विकल्प

जानकारों के अनुसार, ब्रिटेन में आने वाले दिनों में कई तरह की स्थितियां बन सकती हैं। स्टार्मर इस्तीफा देने के बाद पार्टी लीडर व नए प्रधानमंत्री के तौर पर किसी उत्तराधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने से पहले तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का प्रस्ताव दे सकते हैं। यह भी हो सकता है कि स्टार्मर तुरंत इस्तीफा दे दें और नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक कैबिनेट का कोई सदस्य उनकी जगह कार्यवाहक के तौर पर काम करे।

आव्रजन व ऊर्जा के मुद्दे पर विफल रहे स्टार्मर: ट्रंप…अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रविवार को दावा किया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा देंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कीर स्टार्मर ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। वे दो बहुत अहम मुद्दों, आव्रजन और ऊर्जा पर बुरी तरह नाकाम रहे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Us में मौसम की दोहरी मार:इंडियाना में बाढ़ से छह मौतें; हवाई में तूफान लाला का कहर, 1.30 लाख घरों की बिजली ठप – Us Weather Double Whammy Six Dead In Indiana Floods, Hurricane Lala Knocks Out Power In Hawaii

Politics:दिमागी नक्सली वाले बयान पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- मुझे ऐसा होने पर गर्व; किरेन रिजिजू ने क्या कहा? – Chidambaram Hits Back At Dimagi Naxal Remark Says Proud To Be One What Did Kiren Rijiju Say

Aaj Ka Rashifal 17 August:सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 17 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:उटज और जयशंकर प्रसाद की कविता ‘जगती की मंगलमयी उषा बन’ – Aaj Ka Shabd Utaj Jaishankar Prasad Hindi Kavita Jagti Ki Mangalmayi Usha Ban

West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले – West Asia Crisis Peace Initiatives Us Prez Trump Envoys Talk With Mediators Israel Airstrikes In Gaza Updates

Nag Punchmi:12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन – Nag Panchmi 2026 Nagchandreshwar Temple Doors Open Midnight Ujjain Mahakal

Leave a Comment