लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-ईरान वार्ता:80 मिनट चली बैठक, आंतरिक परामर्श करेंगे दोनों देश; तेहरान से संबंधों पर वेंस ने क्या कहा? – Us-iran Talks In Switzerland Reportedly Ended For “internal Consultations”

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में जारी उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ता का पहला दौर खत्म हो गया है। यह बैठक करीब 80 मिनट बाद रोक दी गई, ताकि दोनों पक्ष अपने-अपने देश में ‘आंतरिक परामर्श’ कर सकें। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। 

वहीं, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान प्रतिनिधिमंडल वार्ता स्थल से बाहर निकल गया। आईआरएनए के अनुसार, ईरान का प्रतिनिधिमंडल कतर (मध्यस्थ पक्षों में से एक) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद उस इमारत से बाहर निकल गया, जहां वार्ता चल रही थी।  हालांकि, एक राजनयिक ने एएफपी को बताया कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल अभी भी वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड में है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस भूमिका या स्तर पर इसमें शामिल हैं।

बैठक को लेकर जेडी वेंस ने क्या कहा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को स्विट्जरलैंड में वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए उच्च स्तरीय कूटनीतिक प्रयासों की शुरुआत के तौर पर हुई। इस बातचीत में पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। वेंस ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अपने संबंधों को ‘पूरी तरह बदलने’ के लिए तैयार है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश भी दिया, जिसमें कहा गया कि दोनों देशों को अपने संबंधों की नई शुरुआत करनी चाहिए। 

वेंस ने इस बैठक को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार ईरान और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व की उच्च स्तरीय मुलाकात हुई है। पिछले कुछ घंटों में हमने अच्छी प्रगति की है और आने वाले समय में और भी प्रगति की उम्मीद है।  उन्होंने यह भी कहा कि शांति आसान नहीं होती। इसके लिए दोनों पक्षों को समझौता करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी, भड़का ईरान; गालिबाफ बोले- बयानों को लेकर सावधान रहें

ट्रंप ने फिर दी धमकी

इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी कि ईरान को तुरंत लेबनान में अपने ‘समर्थित समूहों’ को रोकना चाहिए, नहीं तो अमेरिका फिर से सख्त कार्रवाई करेगा। यह बयान स्विट्जरलैंड में जारी बातचीत के दौरान आया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान को अपने समर्थित समूहों को परेशानी पैदा करने से रोकना चाहिए, वरना अमेरिका पहले से भी ज्यादा सख्त जवाब देगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

एशियन गेम्स:कुश्ती में सुजीत कलकल को गोल्ड; आखिरी डेढ़ मिनट में पलटी बाजी, 10 सेकंड में दो अंक लेकर जीता सोना – Wrestler Sujeet Kalkal Stages Stunning Comeback From 2-9 Down To Win Asian Games 2026 Gold

यूपी चुनाव 2027:बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी – Up Elections 2027: Bsp Reveals Its Hand For The Jalalpur Seat; Names Dayaram Rajbhar As Candidate.

Leave a Comment