लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Boiled Aloo Recipes: शाम की चाय के साथ अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो चटपटा होने के साथ-साथ स्वाद में भी मजेदार लगे. अगर आपका भी हर शाम कुछ ऐसा ही खाने का मन करता है, तो आपको उबले हुए आलुओं से बनी ये टेस्टी डिशेज जरूर ट्राय करनी चाहिए. आलू एक ऐसी चीज है, जो लगभग हर किचन में आसानी से मिल जाती है और इससे बनने वाले ये इवनिंग स्नैक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आते हैं. जब आप शाम की चाय के साथ घर पर आलू से तैयार ये टेस्टी स्नैक्स बनाते हैं, तो न सिर्फ आपके स्वाद का जायका बदल जाता है, बल्कि आपकी चाय का मजा भी दोगुना हो जाता है. तो चलिए जानते हैं उबले हुए आलुओं से बनने वाले 5 ऐसे लाजवाब स्नैक्स के बारे में, जो आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देंगे.

सबसे पहले ट्राय करें क्रिस्पी आलू चाट

शाम की चाय के साथ चटपटी आलू चाट का कोई मुकाबला ही नहीं है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और इन आलू के टुकड़ों को तब तक भूनें जब तक वे गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं. इसके बाद इन्हें एक कटोरे में निकालें और फिर ऊपर से बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. आपकी तीखी और चटपटी आलू चाट तैयार है. इसे शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें और बच्चों को भी खाने के लिए दें.

उबले आलू के पकौड़े भी आते हैं सभी को पसंद

आमतौर पर लोग कच्चे आलू के पकौड़े बनाते हैं, लेकिन उबले आलू के पकौड़े बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी बनते हैं. इसके लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छी तरह मैश कर लें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा अमचूर पाउडर मिलाएं. अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स या फिर टिक्की बना लें. अब बेसन में थोड़ा सा पानी, नमक और अजवाईन मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें. अब सभी आलू की टिक्कियों को बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में गोल्डन होने तक तल लें. गर्मागर्म चाय के साथ इन पकौड़ों को हरी चटनी के साथ परोसें.

बच्चों को खूब पसंद आएगी आलू सैंडविच

अगर आपके बच्चों को शाम के समय थोड़ी ज्यादा भूख लगती है, तो आलू सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए उबले आलू को मैश करें और उसमें नमक, गरम मसाला, कटी हुई हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. इसके बाद ब्रेड के दो स्लाइस लें और एक स्लाइस पर हरी चटनी या टोमैटो केचप लगाएं और ऊपर से आलू का मिक्सचर अच्छी तरह से फैला दें. इसके बाद दूसरी ब्रेड से इसे ऊपर से भी ढक दें. अब एक तवे पर थोड़ा सा घी या बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें. शाम की चाय के साथ इस सैंडविच का स्वाद बेहद ही लाजवाब लगता है.

जरूर ट्राय करें आलू जीरा फ्राई

यह सबसे आसान और कम समय में बनने वाली रेसिपी है. अगर आपके पास सिर्फ 5 मिनट हैं, तो आप इसे बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलुओं को स्क्वायर टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें और उसमें एक चम्मच जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च और आलू के टुकड़े डाल दें. इसके बाद ऊपर से हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद आलू को 2 से 3 मिनट के लिए मीडियम आंच पर भूनें. लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालकर चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करके एन्जॉय करें.

बच्चों और बड़ों को पसंद आएंगे आलू के कटलेट

बच्चे हों या बड़े, आलू से बने हुए कटलेट हर किसी को पसंद आते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू को कद्दूकस या मैश कर लें. अब इसमें उबली हुई मटर, बारीक कटी गाजर, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला और बाइंडिंग के लिए दो चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को मनचाहा शेप दें. इसके बाद इन्हें तवे पर थोड़े से तेल में शैलो फ्राई कर लें. जब ये दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें बाहर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

The post घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment