लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिस पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या:उसका सप्लायर गिरफ्तार; गोल्डी-गोदारा गैंग से क्या है कनेक्शन? – Sidhu Moosewala Murder Case Supplier Of Assassination Pistol Arrested After Police Encounter

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चार साल पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिगना और ग्लॉक पिस्टल से गोली मारकर हत्या की गई थी, उसका सप्लायर और गैंगस्टर को शकील अंसारी उर्फ आदिल को श्रीगंगानगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि वह कई संगीन मामलों में वांछित था और विभिन्न राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं।

पुलिस के अनुसार, शकील अंसारी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। उसे गुरुवार तड़के श्रीगंगानगर में उस समय घेरा गया, जब वह किसी संभावित आपराधिक वारदात की योजना के तहत क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

अस्पताल में कराया गया उपचार

घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस सुरक्षा के बीच उसका उपचार जारी है।

कई मामलों में नाम आने का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शकील अंसारी का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह कथित रूप से हथियारों की आपूर्ति और विभिन्न गैंगों के नेटवर्क से जुड़ा रहा है। पुलिस का दावा है कि उससे पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

पंचकूला फायरिंग मामले से भी जुड़ रहे तार

हरियाणा के पंचकूला में हाल ही में हुई एक फायरिंग घटना की जांच में भी शकील अंसारी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने पूछताछ में उसका जिक्र किया था। इसी आधार पर विभिन्न एजेंसियां उसकी गतिविधियों की जांच कर रही थीं।

कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि आरोपी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से जुड़े कई मामलों में संदिग्ध या वांछित रहा है। उसके कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान हथियार सप्लाई चेन और गैंग नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान के मंत्री के पैरों में गिरी नर्स: रोकर बोली- मैं बहुत परेशान हूं; तबादला करा दीजिए; क्या बोले मंत्री?

प्रोडक्शन वारंट की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, अन्य राज्यों की पुलिस भी आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पंचकूला पुलिस शकील अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। फिलहाल श्रीगंगानगर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी की भूमिका और उससे जुड़े मामलों की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pm Modi:’हमारी सैन्य शक्ति दुनिया के लिए बाजार नहीं बन सकती’, पीएम बोले- आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान – Pm Modi Says Our Military Might Cannot Become A Market For World Self-reliance Is The Identity Of New India

Pm Kisan Yojana:खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 23वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम – Pm Kisan Yojana 23rd Installment Not Received In Account How To Get Check Task Immediately

International Yoga Day:पहाड़ से मैदान तक योगमय हुई देवभूमि, आम से खास तक हर किसी ने किया योगाभ्यास, तस्वीरें – International Yoga Day 2026 Public Doing Yoga From Hill To Plains All Update And Photos

Up:वरिष्ठ मंत्रियों की अग्निपरीक्षा, विधान परिषद सदस्य भी लड़ेंगे चुनाव; क्या है भाजपा की इस रणनीति का कारण? – Up Elections 2027 Senior Ministers Face Electoral Test Mlcs May Be Asked To Contest Assembly Polls Bjp Strateg

Cocktail Maa Inti Bangaram And Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Report – Entertainment News: Amar Ujala

Yoga Day:सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान – Bihar Schools To Include Yoga In Curriculum From Next Year Announces Cm Samrat Choudhary

Leave a Comment