लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?:जर्मनी और नीदरलैंड ने जीते अपने मुकाबले, इक्वाडोर-कुराकाओ का मैच जारी – Fifa World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Football Schedule Today All Details and Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्व कप 2026 के 10वें दिन जर्मनी और नीदरलैंड ने अपने-अपने मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इससे नॉकआउट की तस्वीर और साफ हुई। अभी ग्रुप ई में इक्वाडोर और कुराकाओ का मुकाबला जारी है। वहीं, दिन के आखिरी मैच में ट्यूनिशिया का ग्रुप एफ में सामना जापान से होगा।

नीदरलैंड ने स्वीडन को हराया

ग्रुप-एफ के मुकाबले में नीदरलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से करारी शिकस्त दी। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में नीदरलैंड ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाई और स्वीडन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गैक्पो ने दो-दो गोल दागे, जबकि क्राइसेंसियो समरविले ने एक गोल कर जीत को और शानदार बना दिया।

ग्रुप में मजबूत हुई नीदरलैंड की स्थिति

इस शानदार जीत के साथ नीदरलैंड ने ग्रुप-एफ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम ने आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं स्वीडन को टूर्नामेंट में आगे की राह आसान बनाने के लिए आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

आइवरी कोस्ट को हराकर नॉकआउट में पहुंचा जर्मनी

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय जर्मन टीम पिछड़ रही थी, लेकिन डेनिज उन्दाव के दो गोलों की बदौलत उसने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह भी पक्की कर ली। ब्रेक के बाद जर्मनी ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी और लगातार आइवरी कोस्ट के गोल पर दबाव बनाया। इसका फायदा 68वें मिनट में मिला, जब सब्स्टीट्यूट डेनिज उन्दाव ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। इस गोल के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन जर्मनी के हमले लगातार ज्यादा खतरनाक नजर आए।

आठ मिनट के इंजरी टाइम के बाद रेफरी ने अंतिम सीटी बजाई और जर्मनी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फ्रेंक कैसी के गोल से पिछड़ने के बावजूद जर्मन टीम ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। डेनिज उन्दाव के डबल की बदौलत जर्मनी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ ग्रुप-ई में शीर्ष स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं, आइवरी कोस्ट को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

फीफा विश्व कप में आज का कार्यक्रम

विश्व कप 2026 के 11वें दिन भी फुटबॉल प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। सबसे पहले स्पेन का सामना सऊदी अरब से होगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से अटलांटा में खेला जाएगा। इसके बाद बेल्जियम और ईरान की भिड़ंत लॉस एंजिलिस में रात 12:30 बजे से होगी। तीसरा मैच उरुग्वे और केप वर्डे के बीच मियामी में रात 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच सुबह 6:30 बजे से वैंकूवर में खेला जाएगा।

फीफा विश्वकप 2026: 11वें दिन का शेड्यूल































ग्रुप मुकाबला समय (भारतीय समयानुसार)
ग्रुप H स्पेन बनाम सऊदी अरब रात 09:30 बजे, 21 जून
ग्रुप G बेल्जियम बनाम ईरान रात 12:30 बजे, 22 जून
ग्रुप H उरुग्वे बनाम केप वर्डे रात 3:30 बजे, 22 जून
ग्रुप G न्यूजीलैंड बनाम मिस्र सुबह 6:30 बजे, 22 जून

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Yoga Day:सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान – Bihar Schools To Include Yoga In Curriculum From Next Year Announces Cm Samrat Choudhary

राम मंदिर के चढ़ावे में घोटाला:कहां गई 60 किलो चांदी की ईंटों और अखंड ज्योति? एसोसिएशन के दावे से नया ट्विस्ट – Ayodhya Ram Mandir Donation Scam No Record Of 60 Kg Of Silver Bricks And Akhand Jyoti New Reveal

Ind A Vs Sl A Live Score:फाइनल में भारत ए का सामना श्रीलंका से, वैभव पर होंगी नजरें; थोड़ी देर में होगा टॉस – Ind A Vs Sl A Final Live Score: Tri Nation Series 2026 India A Vs Sri Lanka A Today Match Scorecard Updates

Iran-us Deal:शहीद बच्चों की कसम लेकर अमेरिका से बातचीत करने पहुंचे गालिबाफ; स्विट्जरलैंड में होगी पहली बैठक – Ghalibaf Arrives For Talks With Us Invoking Memory Of Martyred Minab Children First Meeting In Switzerland

रुद्रप्रयाग में बढ़ा तनाव:नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों का हंगामा जारी, पुलिस और आईटीबीपी तैनात, इंटरनेट बंद – Rudraprayag Nihangs Ruckus Continues At Nagrasu Gurudwara Police Force And Itbp Deployed

Fifa World Cup:अमेरिका ने ईरान के यात्रा नियमों का बचाव किया, विरोध के बावजूद नीति में नहीं होगा बदलाव – United States Has Defended Iran’s World Cup Travel Regime Even As The Team Threatens To File A Fifa Complaint

Leave a Comment