भारत ने तय समय से पहले ही E20 ईंधन लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब देश तेजी से अधिक इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधनों की ओर बढ़ रहा है। लेकिन इस बदलाव के साथ कई वाहन मालिकों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है? क्या E20 पेट्रोल पुरानी कारों के इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है?


अगर आपकी कार भी पुरानी है और आप E20 पेट्रोल को लेकर चिंतित हैं। तो कुछ विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपाय आपके वाहन को संभावित नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

क्या E20 पेट्रोल सभी वाहनों को नुकसान पहुंचाता है?
इस सवाल का सीधा जवाब है- नहीं।
E20 ईंधन, जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है, सभी वाहनों के लिए हानिकारक नहीं है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि:
-
अप्रैल 2023 के बाद निर्मित कारों को E20 ईंधन पर चलने के लिए कैलिब्रेट किया गया है।
-
यानी ऐसे वाहन E20 पेट्रोल के साथ अनुकूल माने जाते हैं।
-
जोखिम मुख्य रूप से अप्रैल 2023 से पहले बने वाहनों के लिए बताया जा रहा है।