
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के एक महान इकोनॉमिस्ट, पॉलिटिशियन और फिलॉसोफर के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने अपने समय में जिन भी बातों का जिक्र किया था वे आज के समय में भी मानव जाति को एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं. कहा जाता है अगर आपको एक सफल और समृद्ध जीवन जीने की चाहत है तो आपको इनकी बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन, सफलता और पैसों से जुडी कई जरूरी बातें बताई हैं. इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने अमीर लोगों की भी कुछ आदतों का जिक्र किया है, जो उन्हें दूसरे लोगों से अलग बनाने का काम करती हैं. अगर आप जीवन में अमीर बनना चाहते हैं, तो आपको भी अमीर लोगों की इन आदतों के बारे में जान लेना चाहिए. जब आप इन आदतों के बारे में जान लेते हैं और इन्हें अपनी जिंदगी में अपनाना शुरू कर देते हैं, तो आपके लिए अमीर होने का रास्ता और भी आसान हो जाता है.

समय की कीमत समझना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो भी व्यक्ति समय की कद्र नहीं करता, मां लक्ष्मी कभी भी उसके पास नहीं ठहरती. जो अमीर और सफल लोग होते हैं वे पैसे से ज्यादा अपने समय को कीमती मानते हैं. वे अपने दिन का हर एक मिनट काफी सोच-समझकर खर्च करते हैं. जीवन में अमीर होने वाले लोग कभी भी आज के काम को कल पर नहीं टालते. अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं, तो आलस को छोड़कर समय का सही इस्तेमाल करना जल्द से जल्द सीख लें.
पैसों की बचत और सही इन्वेस्टमेंट
आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि पैसों को बचाना और उसका सही जगह इस्तेमाल करना ही एक इंसान की सच्ची समझदारी है. उनके अनुसार जो लोग अमीर होते हैं, वे सिर्फ पैसे कमाते नहीं हैं, बल्कि उसे सही जगह इन्वेस्ट भी करते हैं. वे अपने इनकम का एक हिस्सा फ्यूचर के लिए बचाकर रखते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार मुसीबत के समय केवल बचाया हुआ पैसा ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र होता है.
हमेशा कुछ नया सीखते रहना
चाणक्य नीति के अनुसार आपका ज्ञान ही एक ऐसा धन है जिसे कोई आपसे चुरा नहीं सकता. सफल लोगों की एक बड़ी आदत यह होती है कि वे खुद को हमेशा एक स्टूडेंट ही समझते हैं. वे नयी किताबें पढ़ते हैं, नए स्किल्स सीखते हैं और अपनी गलतियों से लगातार सबक लेते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो दूसरों के एक्सपीरियंस से सीखकर खुद को बेहतर बनाता है.

बोली में मधुरता रखने की आदत
चाणक्य नीति की अगर मानें तो आपकी बोली ही आपकी किस्मत तय करती है. यह एक बड़ी वजह है कि अमीर और कामयाब लोग हमेशा बहुत सोच-समझकर और मीठा बोलते हैं. वे कभी किसी का अपमान नहीं करते. मधुर बोली से आप समाज में मान-सम्मान पाते हैं और बिजनेस में नए ग्राहक और अच्छे पार्टनर्स बनाते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार कड़वी बात बोलने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी हमेशा रूठी हुई रहती हैं.
डिसिप्लिन और कड़ी मेहनत
चाणक्य नीति के अनुसार शॉर्टकट से मिली सफलता कभी लंबी नहीं चलती. उनके अनुसार अमीर बनने के लिए डिसिप्लिन का जीवन में होना बेहद जरूरी है. अमीर लोग अपने काम को लेकर एक कड़ा रूटीन फॉलो करते हैं. वे सुबह जल्दी उठने से लेकर अपने गोल्स को पूरा करने तक, हर काम पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से करते हैं.
अपनी प्लानिंग्स को सीक्रेट रखना
आचार्य चाणक्य का एक बहुत ही प्रसिद्ध श्लोक है कि अपने सीक्रेट प्लान्स को कभी किसी के सामने जाहिर नहीं करना चाहिए. अमीर लोग अपनी अगली चाल या बिजनेस आइडिया को तब तक सीक्रेट रखते हैं, जब तक कि वह काम पूरा न हो जाए. ऐसा करने से विरोधी या जलने वाले लोग आपके काम में रुकावट नहीं डाल पाते और आपके सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है.
दान-पुण्य करना और समाज की भलाई
चाणक्य नीति में दान का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है. चाणक्य कहते हैं कि जैसे तालाब का पानी साफ रखने के लिए उसका बहना जरूरी है, वैसे ही पैसों की शुद्धि के लिए दान करना जरूरी है. अमीर लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में लगाते हैं. ऐसा करने से न सिर्फ समाज का भला होता है, बल्कि आपकी मेंटल पीस और तरक्की भी बढ़ती है.
ये भी पढ़ें: हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 6 बातें, बचपन में डाली गई ये आदतें तय कर सकती हैं उनका पूरा भविष्य